अलीराजपुर Live के लिए ” मुकेश परमार ” की EXCLUSIVE रिपोर्ट । अलीराजपुर जिले के उदयगढ कन्या होस्टल ” बालिका प्रेगनेंसी” & डिलेवरी कांड मे आज प्रशाशन जागा है अलीराजपुर Live ने प्रमूखता से यह मामला उठाया था जिसके बाद हरकत मे आई पुलिस ने प्रशाशन के साथ मिलकर पीडिता के बयान लिए ओर उसकी ओर से पीडिता के चचेरे भाई ” अनिल पिता नरसिंह ” के खिलाफ बलात्कार करने के आरोप मे ” एफआईआर ” दज॔ कर ली है । अलीराजपुर एसपी कार्तिकेयन के ने बताया कि उदयगढ थाने मे मामला दज॔ कर लिया गया है ओर आरोपी की तलाश जारी है एसपी ने बताया कि पीडिता ने बयान दिया है कि उसके पड़ोस मे रहने वाले चचेरे भाई ने उसके साथ डरा धमकाकर बलात्कार लगातार दो दिनों तक किया था । उसके बाद वह प्रेंगनेंट हो गयी ओर डर के चलते उसने कुछ नहीं बताया । एसपी ने बताया कि पुलिस ने लड़की का मेडीकल परीक्षण करवाया है ओर उसके मृत नवजात के दफने शव को भी निकालकर शव परीक्षण करवाया गया है । एसपी कार्तिकेयन के ने बताया कि प्रथम दृष्टया यह होस्टल प्रबधंन की लापरवाही लगती है ओर उसके बाद सरपंच भी जिम्मेदार है जिसने अपराध छिपाने के लिए आरोपी पक्ष से पीडिता के परिवार का 40 – 40 हजार मे समझोता करवाया । Post navigation मेघनगर में चर्चा का विषय बनी “अगर करोंगे खुले में शोच तो जल्दी दी जाएगी मौत” मुंह दबाकर करने लगा जबर्दस्ती चिल्लाई तो भाग निकला आरोपी