कट्ठीवाड़ा से गोपाल राठौड़ की रिपोर्ट:
अलीराजपुर जिले के कट्ठीवाड़ा विकासखंड के गांव काबरीसेल में स्कूली भवन के दो कक्ष सही है, तीसरा कक्ष क्षतिग्रस्त है जिसमंे की अभी बच्चे बैठकर अध्ययन करते हैं। इन तस्वीरों को देखकर लगता है कि प्रशासन को किसी बड़े हादसे का इंतजार हैं। विगत 23 अगस्त 2013 को अतिवृष्टि के दौरान काबरीसेल के कन्या आश्रम एवं प्राथमिक शाला भवन क्षतिग्रस्त हो गया था जिसकी सूचना ग्राम पंचायत काबरीसेल ने बीइओ कट्ठीवाड़ा को अपने पत्र क्रमांक 28/ग्राम पंचायत/2013 दिनांक 23 अगस्त 2013 के द्वारा ही दे दी गई थी, लेकिन आज दिनांक तक शासन स्तर पर कुछ भी नहीं हुआ और भवन अभी भी जस की तस स्थिति में है और अभी भी इस स्कूल में 178 बच्चे अपनी जान जोखिम में डालकर पढ़ाई करने पर मजबूर हैं।

Trending
- सगरवंशीय माली समाज की महत्वपूर्ण बैठक में सामूहिक विवाह सम्मेलन को लेकर हुआ मंथन
- व्यापार एवं उद्योग संघ की नई कार्यकारिणी गठित, नकद खरीदी के नियम के विरोध में बंद रहीं अनाज दुकानें
- सेमीकॉन इंडिया-2026: मध्यप्रदेश में सेमीकंडक्टर और इलेक्ट्रॉनिक्स क्षेत्र में निवेश की अपार संभावनाएं
- पेटलावद में स्थापित होगी महाराणा प्रताप की भव्य प्रतिमा, तैयारियों को लेकर बैठक संपन्न
- यूपीआई लेनदेन पर अतिरिक्त शुल्क की आहट से व्यापारियों में रोष, पीएम के नाम सौंपा ज्ञापन
- प्रधानमंत्री के जन्म दिवस पर दीपमालिका सजाई
- सोंडवा पुलिस की कार्रवाई: धोखाधड़ी समेत विभिन्न धाराओं में फरार आरोपी गिरफ्तार
- संजय भटेवरा नवयुवक नवदुर्गा महोत्सव समिति के अध्यक्ष बने
- प्रधानमंत्री के जन्मदिन पर 501 दीपो से बनाया मप्र का नक्शा
- खाद्यान्न वितरण में लगातार शिकायतों पर तीन उचित मूल्य दुकानों के प्राधिकार पत्र निरस्त
Next Post