स्थानीय टाऊन हाॅल में रविवार को म.प्र.जन अभियान परिषद् द्वारा नदी संरक्षण एवं पुर्नजीवन विषय पर जलाभिषेक अभियान को सम्मिलित करते हुए एक दिवसीय कार्यशाला आयोजित की गई। कार्यशाला का शुभांरभ विधायक शांतिलाल बिलवाल, जिला जन अभियान समिति उपाध्यक्ष शांतिलाल पालीवाल, संभाग समन्वयक शिवप्रसाद मालवीय, वाटरशेड परियोजना समन्वयक एस.आर. घोरसे द्वारा भारतमाता एवं मां नर्मदा का पूजन कर किया गया। कार्यशाला के शुभारंभ सत्र में जिला समन्वयक द्वारा नदी पुर्नजीवन विषय पर इसके उद्देश्य एवं कार्यक्रम के बारे में विस्तृत जानकारी दी गई। कलेक्टर बी.चन्द्रशेखर ने प्रतिभागियों से नदी पुर्नजीवन एवं जलाभिषेक अभियान पर चर्चा के माध्यम से जल संरक्षण को लेकर संवाद किया जिसमें उन्होनंे वर्षा जल को सहेजने एवं जल बचाने के लिए जन को जागरूक करने हेतु प्रस्फुटन समिति एवं स्वैच्छिक संगठनों की भूमिका पर जानकारी दी। समापन सत्र में क्षैत्रिय सांसद दिलीपसिंह भूरिया ने नदी जोड़ो अभियान के इस प्रयास को सार्थक बताते हुए प्रतिभागियों से कहा कि अगर हम अपने क्षेत्रों की नदी ,तालाब एवं अन्य जल संरचनाओं का पुर्नजीवित कर ले तो खेती के साथ रोजगार के साधन भी बढे़गें एवं पलायन भी कम होगा। वही संभाग समन्वयक शिवप्रसाद मालवीय ने नदी पुर्नजीवन हेतु समाज सरकार की भूमिका के साथ-साथ इस विषय की कार्ययोजना के बारे में जानकारी दी। कार्यशाला में जल संरक्षण पर उत्कृष्ट कार्य करने वाले 7 प्रस्फुटन ग्रामों के प्रतिनिधियों को सम्मानित किया गया। समापन सत्र के अवसर पर मुख्य रूप से जिला थोक उपभोक्ता भण्डार अध्यक्ष एवं सामाजिक कार्यकर्ता विजय नायर एवं जिला योजना अधिकारी आर.डी.जर्हा भी उपस्थित रहे। कार्यक्रम का संचालन नवांकुर संस्था प्रतिनिधि राजेश वैरागी एवं आभार ब्लाक समन्वयक थांदला ने किया।
Trending
- रेलवे स्टेशन पर उमड़ी भारी भीड़, सोयाबीन कटाई के लिए गुजरात-राजस्थान जा रहे ग्रामीण
- महीनों से सरकारी राशन का इंतजार; राशन की आस में खाली हाथ लौट रहे ग्रामीण, कई परिवारों के सामने खाने का संकट
- गोपाल गौशाला में 75वाँ पूर्णिमा महोत्सव धूमधाम से मनाया गया
- सिंहस्थ 2028 के लिए सीएम मोहन यादव ने खुद चलाई गेती, जनहित में समर्पित किया पैतृक मकान
- शकुंतला देवी महाविद्यालय के छात्र-छात्राओं ने किया इंडस्ट्रियल भ्रमण
- ग्राम बेगड़ा की समस्याओं को लेकर विधायक सेना महेश पटेल ग्रामीणों के साथ कलेक्टर से मिलीं
- SIR पर कांग्रेस के आरोपों की खुली पड़ताल जरूरी, चुनाव आयोग के स्पष्टीकरण के बाद राहुल गांधी जवाब दें : मकू परवाल
- फतेपुरा में शिक्षा के नए अध्याय की शुरुआत, स्कूल भवन का हुआ भूमि पूजन
- मध्य प्रदेश शासन के सेवा संकल्प अभियान में संस्कार की कन्याओं ने बढ़ाया थांदला का मान
- मन की बात सुनने के बाद मंत्री नागरसिंह चौहान ने किया ग्रामीण क्षेत्र का दौरा, कई गांवों में विद्युत डीपी का किया लोकार्पण
