झाबुआ । श्रीरामकृष्ण सेवा समिति द्वारा प्रतिवर्षानुसार इस वर्ष भी एकलव्य भवन गेट पर गुरूपूर्णिमा के पावन अवसर पर गुरू पूर्णिमा उत्सव पूरी श्रद्धा एवं भक्ति एवं हर्षोल्लास के साथ 19 जुलाई को मनाया जाएगा। आयोजक समिति द्वारा प्रदत्त जानकारी के अनुसार प्रात: 8.30 बजे से गुरूपूजन, हवन आरती के बाद महाप्रसादी भंडारे का आयोजन भी किया गया। सायंकाल 6.30 बजे महामंगल आरती का आयोजन भी किया गया। श्रीरामकृष्ण सेवा समिति ने नगर की धर्मप्राण जनता से गुरूपूर्णिमा के अवसर पर आयोजित इस कार्यक्रम में सपरिवार पधार कर धर्म लाभ लिये जाने की अपील की है ।
गायत्री शक्तिपीठ पर मनाएंगे गुरू पूर्णिमा उत्सव
गायत्री शक्तिपीठ झाबुआ कालेज मार्ग पर 19 जुलाई को गुरू पूर्णिमोत्सव धूमधाम एव श्रद्धाभक्ति के साथ मनाया जाएगा। नलीनी एवं घनश्याम बैरागी ने जानकारी देते हुए बताया कि 19 जुलाई को प्रात: 4.30 बजे जागरण के तहत देवी कपाट खोले जाएंगे। प्रात: 5.30 बजे महा आरती एवं अभिषेक का आयोजन होगा। प्रात: 6 बजे से अखंड नाम जप आयोजित होगा जो सायंकाल 6 बजे तक सतत जारी रहेगा । इस अवसर पर एक कुण्डीय महायज्ञ में आहूतियां दी जाएगा । रात्री को 7 बजे से गुरूपूजन, दीप यज्ञ व भंडारे का महा आयोजन होगा तथा इस अवसर पर महाआरती का आयोजन होगा।
Trending
- जिला स्तरीय चित्रकला में अणु पब्लिक स्कूल की हर्षिता जैन प्रथम
- नवरात्रि गरबा उत्सव के लिए वीरदुर्गादास गरबा मंडल उत्सव समिति गठित
- पोथी यात्रा, माखनचोरी व सुदामा चरित्र प्रसंग से भाव-विभोर हुए श्रद्धालु, संत रघुवीर दास जी ने की गोसेवा की अपील
- रिश्वतखोर पंचायत सचिव को 4 वर्ष का सश्रम कारावास
- पिता के निधन के बाद भी नहीं हारी हिम्मत, आरती अजनार बनीं असिस्टेंट प्रोफेसर
- जिला विधिक सेवा प्राधिकरण द्वारा मूक-बधिर विद्यार्थियों को विधिक साक्षरता की जानकारी दी
- उचित मूल्य दुकान पर राशन वितरण में बड़ी धांधली, 105 क्विंटल से अधिक गेहूं गायब, प्रकरण दर्ज
- शिक्षा से आत्मनिर्भर सप्ताह के अंतर्गत गुड़िया निर्माण प्रशिक्षण के बाद विद्यार्थियों का लिया मूल्यांकन टेस्ट, कलाकृतियों ने मोहा मन
- गणेश उत्सव का हुआ समापन, डीजे की धुन पर निकला भव्य विसर्जन जुलूस
- तेज रफ्तार ट्राले ने बाइक सवार को कुचला , मौके पर हुई मौत