झाबुआ लाइव के लिए खरडूबड़ी से सिराज बंगड़वाला की रिपोर्ट-
खरडूबड़ी से तीन किमी दूर ग्राम उमरिया वजंतरी में जमीन विवाद के चलते तीन मकानों को आग के हवाले कर दिया। मामले में उमरिया वजंतरी में पानसिंह डामोर और तेतू गुंडया के कई सालों से जमीन विवाद में जब आज गुंडिया परिवार जमीन की खेड़ाई कर रहा था जिसके बाद जमकर झगड़ा हुआ और सोमवार शाम 4 बजे खेत के पास धनु पिता दल्लू मकवाना, कलसिंह मकवाना, चैनसिंह मकवाना के तीन मकानों को आग के हवाले कर दिया गया। लोगों की सूचना पर झाबुआ से फायर ब्रिगेड पहुंची जिसके बाद आग पर काबू पाया गया।
इस बारे में धनु दल्लू मकवाना का कहना है कि हम लोग खेत खेड़ रहे थे तभी गांव वाले चिल्लाए तो हमने देखा की हम तीनों भाइयों के मकान जल रहे थे, मौके पर फायर ब्रिगेड पहुंचने के बाद आग पर काबू पाया। हमारा झगड़ा किसी से नहीं रंतु तड़वी और गुंडिया का जमीन झगड़ा चल रहा था, जिसके चलते तेतू पिता रायसिंह गुंडिया, मंगु गुंडिया, धनु गुंडिया ने मिलकर घर में आग लगा दी।
सूचना मिलते ही पुलिस फोर्स के साथ मौके पर पहुंचे, मकान जल रहे थे। आरोपियों के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर ली गई है।
-भास्करे, टीआई झाबुआ
Trending
- मुख्यमंत्री डॉ. यादव 10.54 लाख किसानों को देंगे राहत, खातों में ट्रांसफर करेंगे 1460.25 करोड़
- राणापुर की बेटी यशस्वी नितेश शाह ने निभाया वादा, महिलाओं को मिली नई उड़ान
- गुरु पूर्णिमा पखवाड़ा : निबंध प्रतियोगिता के विजेता छात्राओं का हुआ सम्मान
- सेंट जोसेफ कॉन्वेंट स्कूल में नई छात्र परिषद का अलंकरण समारोह आयोजित
- नेमा समाज, झाबुआ में मंदिर जीर्णोद्धार संकल्प एवं शिला पूजन समारोह श्रद्धा एवं उत्साह के साथ सम्पन्न
- स्कूली बच्चों की सुरक्षा को लेकर आरटीओ ने स्कूल वाहनाें की जांच की
- मिड-डे मील में लापरवाही: बच्चों को परोसी जा रही थी जली रोटियां, शिक्षा का गिरता स्तर देख जिपं सीईओ ने लगाई क्लास
- नशे से दूरी है जरूरी 2.0: झाबुआ एसपी देवेंद्र पाटीदार ने पिटोल हायर सेकेंडरी स्कूल के छात्रों से किया संवाद
- पेटलावद में पाटीदार पैथोलॉजी लैब पर फिर स्वास्थ्य विभाग की दबिश
- जहां हर मिनट उफनता था 25 लीटर पानी, जानें कैसे बनी वो टनल, सीएम डॉ. यादव ने करीब से देखा ड्रीम प्रोजेक्ट
Prev Post
Next Post