झाबुआ। कलेक्टर डॉक्टर अरूणा गुप्ता ने रविवार को कलेक्टर कार्यालय में मुख्यमंत्री के प्रस्तावित भ्रमण को लेकर जिला अधिकारियों की बैठक लेकर सभी को दायित्व सौंपे। बैठक में पुलिस अधीक्षक संजय तिवारी, सीईओ जिला पंचायत अनुराग चौधरी सहित जिला अधिकारी उपस्थित थे। जिले के सिलिकोसिस पीडि़त परिवारों के परिजनों को आर्थिक सहायता वितरित करवाने के लिए श्रमपदाधिकारी को निर्देशित किया। रोजगार अधिकारी को रोजगार पाने वाले हितग्राहियों को रोजगार संबंधित पत्र वितरित करवाने, आईआईटी एव जेईई परीक्षा में चयनित होने वाले विद्यार्थियों को सम्मानित करवाने कि व्यवस्था करवाने के लिए सहायक आयुक्त आदिवासी विकास को निर्देशित किया। टेंट व्यवस्था, पेयजल व्यवस्था, सफाई व्यवस्था एवं बैनर पोस्टर लगवाने की व्यवस्था करने के लिए संबंधित अधिकारियों को दायित्व सौंपा।
Trending
- एक्शन मोड में सीएम डॉ. मोहन यादव, शिकायतें सुनते-सुनते सीएमएचओ सहित तीन को किया सस्पेंड
- शिक्षा के प्रति संवेदनशीलता: छात्र कई दिनों से था गैरहाजिर, आधा किमी पैदल चलकर घर पहुंचीं एसडीएम
- तेज रफ्तार बाइकर्स ने स्कूल से घर जा रही बालिका को टक्कर मारी।
- पिटोल के जन शिविर में प्रशासनिक अमले ने सुनीं जनसमस्याएं, मौके पर निराकरण के दिए निर्देश
- आजाद अध्यापक शिक्षक संघ ने कलेक्टर को सौंपा ज्ञापन, लंबित समस्याओं पर की चर्चा
- दक्ष प्रजापति आर्मी ने मनोज कुमार प्रजापति को सौंपी सोंडवा तहसील अध्यक्ष की कमान
- भारतीय स्त्री शक्ति द्वारा प्री-मैरिज काउंसलिंग “तेरे मेरे सपने” का सफल आयोजन किया
- 108 प्रकार की वन भाजी महोत्सव: छकतला में दिखा आदिवासी संस्कृति, स्वाद और पर्यावरण चेतना का अनूठा संगम
- भाजपा पिछड़ा वर्ग मोर्चा ने आलीराजपुर जिले में की मण्डल अध्यक्षों की घोषणा
- भाजपा जिला बैठक में हर घर तिरंगा अभियान को सफल बनाने का आह्वान