झाबुआ लाइव के लिए पारा से राजा सरतालिया की रिपोर्ट-
नगर के मांगलिक भवन में पूर्व सांसद स्व. दिलीपसिंह भूरिया की आदमकद प्रतिमा के अनावरण के लिए प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराजसिंह चौहान झाबुआ आ रहे हैं। इस संबंद में विधायक निर्मला भूरिया के मार्गदर्शन में क्षेत्र के जनप्रतिनिधियों और सरंपचो के साथ कार्यकर्ताओं की एक बैठक शनिवार को हुई। बैठक में पारा क्षेत्र से अपने स्व नेता को श्रद्धांजलि देने के लिए अधिक से अधिक लोगो और कार्यकर्ताओं को ले जाने के संबंध में चर्चा की गई। भाजपा युवा नेता शुभम सोनी ने बैठक में स्वच्छता अभियान के तहत विधायक से कचरा गाड़ी उपलब्ध करवाने के संबंध में कार्यकर्ताओं के साथ ज्ञापन दिया, इस मांग पर सुश्री निर्मला भूरिया ने कचरा गाड़ी शीघ्र ही देने का आश्वासन दिया। मीडिया प्रभारी राजा सरतालिया ने बताया कि बैठक बड़ी संख्या में क्षेत्र के कार्यकर्ताओं के साथ पारा मंडल भाजपा अध्यक्ष औंकारसिंह डामोर, मंडल महामंत्री अमृत राठौड़ एवं दिलीप किराड़े, जिला मंत्री दिलीप डावर, चेनसिंह बारिया, सज्जनसिंह अमलियार, शुभम् सोनी, मुकेश गोयल, पलाश कोठारी, मंडल उपाध्यक्ष किशोर भाभर, बसंत भाई, गुमान भाई, भंगड़ा भाई तथा क्षेत्र के कई सरपंच उपस्थित थे। बैठक कार्यक्रम का संचालन अमृत राठौड़ ने किया।
Trending
- एक्शन मोड में सीएम डॉ. मोहन यादव, शिकायतें सुनते-सुनते सीएमएचओ सहित तीन को किया सस्पेंड
- शिक्षा के प्रति संवेदनशीलता: छात्र कई दिनों से था गैरहाजिर, आधा किमी पैदल चलकर घर पहुंचीं एसडीएम
- तेज रफ्तार बाइकर्स ने स्कूल से घर जा रही बालिका को टक्कर मारी।
- पिटोल के जन शिविर में प्रशासनिक अमले ने सुनीं जनसमस्याएं, मौके पर निराकरण के दिए निर्देश
- आजाद अध्यापक शिक्षक संघ ने कलेक्टर को सौंपा ज्ञापन, लंबित समस्याओं पर की चर्चा
- दक्ष प्रजापति आर्मी ने मनोज कुमार प्रजापति को सौंपी सोंडवा तहसील अध्यक्ष की कमान
- भारतीय स्त्री शक्ति द्वारा प्री-मैरिज काउंसलिंग “तेरे मेरे सपने” का सफल आयोजन किया
- 108 प्रकार की वन भाजी महोत्सव: छकतला में दिखा आदिवासी संस्कृति, स्वाद और पर्यावरण चेतना का अनूठा संगम
- भाजपा पिछड़ा वर्ग मोर्चा ने आलीराजपुर जिले में की मण्डल अध्यक्षों की घोषणा
- भाजपा जिला बैठक में हर घर तिरंगा अभियान को सफल बनाने का आह्वान