गोपाल राठौर, कट्ठीवाड़ा

नवरात्रि के पावन अवसर पर कठीवाड़ा धाम माता मंदिर में ठाकुर समाज द्वारा नौ दिनों तक विशेष पूजा-अर्चना, हवन, यज्ञ एवं धार्मिक अनुष्ठान किए जाते हैं। इस दौरान समाज के श्रद्धालु पूरी श्रद्धा और भक्ति के साथ मां दुर्गा की आराधना करते हैं।

नौ दिवसीय नवरात्रि पूजा के समापन पर दशहरे के दिन सुबह मंदिर परिसर में हवन एवं पूर्णाहुति की जाती है। इस दौरान समाजजन हवन में शामिल होकर धार्मिक अनुष्ठान का लाभ लेते हैं। इसके पश्चात ठाकुर समाज द्वारा एक विशाल चल समारोह निकाला जाता है, जो नगर के मुख्य मार्गों से होते हुए जवारे विसर्जन के लिए आगे बढ़ता है।

वर्षों पुरानी परंपरा का हो रहा निर्वहन

कट्ठीवाड़ा के ठाकुर समाज द्वारा मां दुर्गा की आराधना और जवारे विसर्जन की यह धार्मिक परंपरा कई वर्षों से निरंतर निभाई जा रही है। नवरात्रि से लेकर दशहरे तक चलने वाले इन धार्मिक आयोजनों में समाज के लोगों की गहरी आस्था जुड़ी हुई है। यह परंपरा धार्मिक श्रद्धा के साथ समाज की एकता और सांस्कृतिक विरासत को भी दर्शाती है।

दशहरे के अवसर पर समाजजन एक-दूसरे को पर्व की बधाई एवं शुभकामनाएं देते हैं और मां दुर्गा से क्षेत्र में सुख, शांति एवं समृद्धि की कामना करते हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *