गोपाल राठौर, कट्ठीवाड़ा विजयदशमी यानी दशहरे के पावन अवसर पर कठीवाड़ा पुलिस थाने में शस्त्र पूजा का आयोजन किया गया। इस दौरान थाना प्रभारी (टीआई) दिनेश शोलंकी ने अपने स्टाफ़ के साथ मिलकर विधि-विधान के साथ शस्त्रों की पूजा-अर्चना की। इस अवसर पर टीआई दिनेश शोलंकी ने सभी को विजयदशमी पर्व की शुभकामनाएं देते हुए सुख, शांति और समृद्धि की कामना की। दशहरे का पर्व बुराई पर अच्छाई और अधर्म पर धर्म की जीत का प्रतीक है। पुलिस विभाग में शस्त्र पूजा की परंपरा कर्तव्य, साहस और सुरक्षा के प्रति समर्पण का संदेश देती है। Post navigation महीनों से जंगल में पड़े शीशम के लट्ठे, कार्रवाई के नाम पर अब नंबरिंग