अर्पित चोपड़ा, खवासा थांदला थाने की खवासा चौकी अंतर्गत ग्राम गुलरीपाड़ा में युवक का शव बरामद होने से सनसनी फैल गई। सूत्रों से प्राप्त जानकारी अनुसार मृतक गुलरीपाड़ा का निवासी होकर उम्र लगभग 18 से 20 वर्ष की है। युवक का शव सड़क से लगभग 300-400 मीटर अंदर एक तालाब के पास पड़ा मिला है। घटना की जानकारी मिलते ही खवासा पुलिस मौके पर पहुंची है और आगे की कार्यवाही शुरू कर दी है। पुलिस घटना के कारणों की जाँच कर रही है। Post navigation कुकड़ीपाड़ा में युवक की तालाब में डूबने से मौत