रितेश गुप्ता, थांदला दिनांक 15 अक्टूबर 2026 – सेवा संकल्प अभियान 2026 के अंतर्गत आयोजित जिला स्तरीय विज्ञान मॉडल एवं प्रोटोटाइप निर्माण एवं प्रदर्शनी में अणु पब्लिक स्कूल, थांदला के विद्यार्थियों ने उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए द्वितीय एवं तृतीय स्थान प्राप्त कर विद्यालय को गौरवान्वित किया। द्वितीय स्थान प्राप्त करने वाले विद्यार्थी: – समर्थ पंचाल – अनय चौहान – श्रियांश सोनी – सुमित प्रजापत तृतीय स्थान प्राप्त करने वाले विद्यार्थी: – ऋषभ चौधरी – यश व्यास – संदीप प्रजापत – चित्रांश श्रीवास्तव – माहिम गेहलोत विद्यार्थियों की इस उपलब्धि पर विद्यालय प्रबंधन ने हर्ष व्यक्त करते हुए सभी प्रतिभागियों को बधाई दी तथा उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। यह सफलता विद्यार्थियों की मेहनत, रचनात्मक सोच एवं वैज्ञानिक दृष्टिकोण का परिणाम है। विद्यालय के संचालक प्रदीप गादिया, हर्ष गादिया तथा प्राचार्य प्रमोद नायर एवं संध्या नायर ने विद्यार्थियों को शुभकामनाएँ देते हुए कहा कि ऐसी प्रतियोगिताएँ बच्चों में वैज्ञानिक सोच, नवाचार और आत्मविश्वास को बढ़ावा देती हैं। Post navigation पारदर्शिता, समर्पण, सेवा भावना से धर्म संघ को और मजबूत बनाने का संकल्प ले