मंडी फार्मगेट ऐप पर फिर शुरू होगा नगद भुगतान: किसानों और व्यापारियों के विरोध के बाद सरकार का बड़ा फैसला

0

जितेंद्र वर्मा 

जोबट/आलीराजपुर। मंडी फार्मगेट ऐप पर नगद भुगतान पर लगाई गई रोक को लेकर किसानों और व्यापारियों के भारी विरोध के बीच राज्य सरकार ने बड़ा फैसला लिया है। सरकार ने मंडी फार्मगेट ऐप के माध्यम से नगद भुगतान की व्यवस्था को पुनः बहाल कर दिया है।

हाल ही में मंडी प्रशासन द्वारा फार्मगेट ऐप के जरिए फसलों की बिक्री पर नगद भुगतान पूरी तरह बंद कर दिया गया था। प्रशासन के इस अचानक निर्णय के विरोध में व्यापारियों ने पूरे प्रदेश में एक दिन की हड़ताल रखकर कारोबार पूरी तरह बंद कर दिया था। व्यापारियों और किसानों के इस संयुक्त विरोध प्रदर्शन के बाद पूरे प्रदेश के प्रशासनिक हलकों में हड़कंप मच गया था।

समस्या की गंभीरता को देखते हुए कैबिनेट मंत्री नागर सिंह चौहान ने किसानों और व्यापारियों की इस समस्या से मुख्यमंत्री को अवगत कराया और त्वरित समाधान की मांग की। जनप्रतिनिधियों की पहल और जमीनी विरोध को देखते हुए सरकार ने अपने आदेश को वापस लेते हुए किसानों के हित में यह फैसला सुनाया।

अब प्रदेश के किसान मंडी फार्मगेट ऐप पर अपनी फसल बेचकर पूर्व की भांति नगद भुगतान प्राप्त कर सकेंगे। इस निर्णय के बाद किसान भाइयों और व्यापारी संघ ने प्रशासनिक अधिकारियों एवं जनप्रतिनिधियों का आभार व्यक्त किया है।

किसानों को नगद भुगतान की ज्यादा रहती है जरूरत – अनाज व्यापारी एसोसिएशन के जिला अध्यक्ष राजेश चौधरी ने बताया कि हमारे जिले में किस नगद फसल बेचना ज्यादा पसंद करता है, किसानों को बैंक से भुगतान लेने के लिए लंबी लाइन में खड़ा रहना पड़ता है, प्रशासन के निर्णय का व्यापारी एसोसिएशन स्वागत करता है, जनप्रतिनिधियों का व्यापारियों को अच्छा सहयोग मिला।

किसानो की समस्या को देखते हुए सरकार का बड़ा फैसला- जोबट व्यापारी एसोसिएशन के अध्यक्ष बसंतीलाल वाणी ने बताया कि किसानों की समस्या को देखते हुए प्रशासन ने नगद भुगतान खरीदी पोर्टल पर फिर से शुरू कर दि, मंडी बोर्ड के निर्णय का हम स्वागत करते हैं।

Leave A Reply

Your email address will not be published.