झाबुआ। आदिवासी विकास विभाग की सहायक आयुक्त शकुंतला डामोर की दोहरे कार्यप्रणाली पर जिला पंचायत एवं जिला कांग्रेस कार्यवाहक अध्यक्ष कलावती भूरिया ने आक्रोष व्यक्त किया है। भूरिया ने बताया कि सहायक आयुक्त द्वारा पहले स्वयं छात्रावास एवं आश्रम अधीक्षकों को सामग्री खरीदी करने के निर्देष दिए गए और अब उन्हें ंनिलंबित करने की धमकी दी जा रही है। जिला पंचायत भूरिया ने बताया कि जिले की हाईस्कूल, हायर सेकंडरी स्कूल एवं छात्रावासों तथा आश्रमों में आटा गूथने की मशीन, कम्प्यूटर, टीवी, फर्नीचर आदि खरीदने के निर्देश पहले स्वयं सहायक आयुक्त डामोर द्वारा इनके प्रमुखों को प्रदान किए गए और बाद में अब उन्हें उक्त जवाबदार अधिकारी द्वारा डराया-धमकाया जा रहा है एवं निलंबित करने की धमकी दी जा रहीं है।
अवैध रूप से किया सामग्री सप्लाई
भूरिया ने इसमें आरोप लगाते हुए कहा कि सहायक आयुक्त द्वारा इन जगहों पर यह सामग्री सप्लाय अवैध रूप से किया गया है एवं गुणवत्ताविहीन सामग्री वितरित की गई है। जिसके कारण छात्र-छात्राओं को दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। जिपं अध्यक्ष भूरिया ने इस मामले में षासन एवं जिला प्रषासन की ओर से कलेक्टर तथा जिला पंचायत सीईओ अनुराग चौधरी से निष्पक्ष जांच कर सहायक आयुक्त के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है।
Trending
- विकास के दावों की पोल: ग्राम जवानिया में उफनते नाले से गुजरने को मजबूर अंतिम यात्रा
- पेटलावद में वीर शिरोमणि महाराणा प्रताप की प्रतिमा स्थापना के लिए हुआ भूमि पूजन
- देवताओं में प्रथम पूज्य गौरीसुत रिद्धि सिद्धि के दाता श्री गणेश जी की स्थापना हुई
- माटी की गणेश प्रतिमा बनाने का दिया प्रशिक्षण, विद्यार्थियों को पर्यावरण संरक्षण का संदेश
- समाजसेवी व पूर्व विधायक वालसिंह मेड़ा की अनूठी पहल, विभिन्न गांवों में भेंट की निःशुल्क गणेश मूर्तियां
- ऑपरेशन मर्यादा के तहत बस स्टैंड पर छापरियों की गाड़ियों पर चालानी कार्रवाई, नए थाना प्रभारी के नेतृत्व में पुलिस सख्त
- बीएसएनएल टावर से केबल चोरी का प्रयास विफल, ग्रामीणों की सूझबूझ से भागे चोर
- आदिवासी अधिकार दिवस पर निकली आदिवासी अधिकार यात्रा, खवासा में हुआ जनसभा का आयोजन
- पिथौरा को सिर्फ पेंटिंग नहीं, देव और आस्था मानने वाली श्वेता की पहल बनी चर्चा का विषय
- सीएम डॉ. मोहन ने लाड़ली बहनों को दी सौगात, खातों में ट्रांसफर किए 1835 करोड़
Prev Post