जोबट के न्यायालय परिसर से सटी दुकान में घुसा 12 फीट लंबा अजगर

0

जितेंद्र वर्मा, जोबट

न्यायालय परिसर से सटी एक बंद दुकान के काउंटर के अंदर करीब 12 फीट लंबा अजगर दिखाई देने से हड़कंप मच गया। दुकान गिरधारी वाणी की बताई जा रही है। अजगर दिखाई देने की सूचना वन विभाग को दी गई। सूचना मिलते ही रेस्क्यू टीम मौके पर पहुंची और काफी मशक्कत के बाद अजगर का सुरक्षित रेस्क्यू किया। रेस्क्यू के बाद अजगर को सुरक्षित जंगल में छोड़ दिया गया। अजगर को देखने के लिए मौके पर लोगों की भारी भीड़ जमा हो गई। रेस्क्यू टीम में धर्मेंद्र चौहान, विक्रम वास्कले, चर्मन बेगा सहित अन्य लोग मौजूद रहे।

Leave A Reply

Your email address will not be published.