ग्राम पंचायत नानपुर के माली मोहल्ले में नालियों की उचित व्यवस्था नहीं, गंदगी से रहवासी परेशान

0

जितेंद्र वाणी नानपुर 

ग्राम पंचायत नानपुर के वार्ड क्रमांक 8 स्थित माली मोहल्ला में लंबे समय से सड़क एवं नाली निर्माण नहीं होने के कारण क्षेत्रवासियों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। नालियों की उचित व्यवस्था नहीं होने से नलों का पानी सड़क पर फैल जाता है, जिससे सड़क पर कीचड़ और गंदगी बनी रहती है।

इस गंदगी और जमा पानी के कारण बड़ी संख्या में मच्छर उत्पन्न हो रहे हैं, जिससे मलेरिया एवं अन्य बीमारियों का खतरा बढ़ रहा है। साथ ही सड़क पर पानी और कीचड़ होने के कारण बच्चों, बुजुर्गों एवं आम राहगीरों को आने-जाने में काफी परेशानी होती है।

हमने इस समस्या को कई बार ग्राम सभा एवं पंचायत के समक्ष उठाया, लेकिन लगभग 5 वर्षों से केवल आश्वासन ही मिल रहे हैं। आज तक जमीनी स्तर पर कोई ठोस कार्य दिखाई नहीं दे रहा है।

एक ओर देश के प्रधानमंत्री द्वारा स्वच्छ भारत मिशन के माध्यम से स्वच्छता और ग्रामीण विकास पर विशेष ध्यान दिया जा रहा है, वहीं दूसरी ओर हमारे वार्ड की मूलभूत समस्याएं आज भी जस की तस बनी हुई हैं।

क्षेत्रवासियों की मांग है कि वार्ड क्रमांक 8, माली मोहल्ला में जल्द से जल्द सड़क एवं नाली निर्माण कराया जाए तथा जल निकासी की उचित व्यवस्था की जाए।

यदि हमारी वर्षों पुरानी समस्या का शीघ्र समाधान नहीं किया जाता है, तो क्षेत्रवासियों में भारी आक्रोश है और वे आगामी पंचायत चुनाव के संबंध में सामूहिक एवं लोकतांत्रिक निर्णय लेने पर विचार करने के लिए मजबूर होंगे।

Leave A Reply

Your email address will not be published.