जितेंद्र वाणी, नानपुर
नानपुर में करोड़ों की लागत से बना नया सामुदायिक अस्पताल भवन विभागीय लापरवाही के कारण अब भी अनुपयोगी पड़ा है। वर्ष 2022 में पूर्व सांसद गुमानसिंह डामोर ने इसका भूमिपूजन किया था, लेकिन अब तक इसे स्वास्थ्य विभाग को हैंडओवर नहीं किया जा सका है।
