बाइक और बोलेरो की जोरदार भिड़ंत, तीन लोग घायल

0

जितेंद्र वर्मा, जोबट

जोबट के समीप कालीखेतर स्थित लक्ष्मी माता मंदिर के पास एक बाइक और बोलेरो वाहन की टक्कर हो गई। इस सड़क हादसे में बाइक सवार तीन लोग घायल हो गए हैं।

जानकारी के अनुसार, सुनील पिता केल सिंह, अनिल पिता मुकाम और बुजुर्ग झंदू बाइक से किसी कार्य के लिए जोबट जा रहे थे। इसी दौरान जोबट की ओर से आ रही बोलेरो से उनकी भिड़ंत हो गई। घटना के बाद तीनों घायलों को उपचार के लिए तत्काल जोबट स्वास्थ्य केंद्र लाया गया। यहां प्राथमिक उपचार के बाद अनिल की गंभीर हालत को देखते हुए उसे बेहतर इलाज के लिए बड़वानी रेफर कर दिया गया है। वहीं, सुनील और झंदू का उपचार जोबट के स्वास्थ्य केंद्र में ही जारी है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

Leave A Reply

Your email address will not be published.