झाबुआ। कलेक्टर डॉ. अरूणा गुप्ता, संयुक्त कलेक्टर मंडलोई एवं प्रशासनिक अधिकारियों ने पेटलावद ब्लाक के ग्राम बेकल्दा एवं ग्राम पांच पिपलिया में चौपाल लगाकर ग्रामीणो से समस्याएं सुनी एवं समस्याओं के निराकरण के लिए अधिकारियों को निर्देशित किया। चौपाल में ग्रामीणों से पूछा कि राशन मिलता है या नहीं, आंगनवाडी रोज खुलती है या नहीं, बंटवारे/नामांतरण के प्रकरण तो लंबित नहीं है। स्कूल में मध्यान्ह भोजन मिलता है या नहीं/ पेयजल की कोई समस्या तो नहीं है। पेंशन सभी को मिलती है या नहीं मुख्यमंत्री/इंदिरा आवास, कपिल धारा कूप की राशि तो शेष नहीं है। चौपाल में चर्चा के दौरान ग्रामीणो ने कलेक्टर डॉ अरूणा गुप्ता को बताया कि मुख्यमंत्री आवास योजना की किश्त हितग्राही के खाते में जमा नहीं हो पाई, कलेक्टर ने आवास योजना की राशि का भुगतान करने के लिए निर्देश सीईओ को दिए। स्वास्थ्य विभाग की सेवाएं संतोषप्रद नहीं पाई जाने पर स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों को फटकार लगाते हुवे स्वास्थ्य सेवाएॅ ठीक करने के निर्देश दिये। गांव में जन्मी बालिकाओं के लाडली लक्ष्मी योजना के पंजीयन प्रमाण पत्र हितग्राहियों को उपलब्ध नहीं करवाने एवं गर्भवती महिलाओं का पंजीयन भवन सह अन्य निर्माण कर्मकार मण्डल योजना में नहीं करवाने के कारण आंगनवाडी कार्यकत्ताओं एवं सीडीपीओ पेटलावद को निलंबित करने के लिए नोटिस जारी करने के निर्देश कलेक्टर ने चौपाल में दिए। चौपाल में एसडीएम पेटलावद सोलंकी, सीईओ पेटलावद रावत सहित जिला एवं ब्लाक स्तरीय अधिकारी उपस्थित थे। ग्राम बेकल्दा के पंच-सरपंच, आगनवाडी कार्यकत्र्ता तथा अन्य शासकीय सेवको जिनके नाम बीपीएल सूची में है उनके नाम सूची से हटाने के निर्देश एसडीएम को दिये। ग्राम बेकल्दा एवं पांच पिपलिया के ग्रामीणो ने पेयजल की समस्या रखी। कलेक्टर डॉ. अरूणा गुप्ता ने समस्या के समाधान के लिये संबंधित अधिकारी को निर्देशित किया। ग्राम पंाच पिपलिया के ग्रामीणो की मांग पर गांव में तालाब का गहरीकरण करने का कार्य करवाने के निर्देश दिये।
Trending
- तांडव सेना: देवेन्द्र वाणी को वरिष्ठ उपाध्यक्ष व जितेन्द्र वाणी को सौंपा गया युवा शक्ति मीडिया प्रभारी का पद, चंद्रशेखर राठौर युवा शक्ति उपाध्यक्ष मनोनीत
- सोंडवा में जनकल्याण शिविर का दूसरा दिन: मां सरस्वती पूजन से हुआ शुभारंभ, बड़ी संख्या में पहुंचे हितग्राही
- खंडाला-आलीराजपुर मार्ग बदहाल: गहरे गड्ढों से सफर मुश्किल, हादसों का बढ़ा खतरा
- कैबिनेट मंत्री नागरसिंह चौहान ने 15 करोड़ रुपये के सड़क निर्माण कार्यों का भूमिपूजन कर ग्रामीण क्षेत्रों को दी बड़ी सौगात
- सीएम डॉ. मोहन की बड़ी घोषणा, एमपी में स्थापित होगा साइबर सिक्योरिटी रिसर्च सेंटर
- 12वीं बोर्ड में शानदार प्रदर्शन करने वाली चांदनी विश्वकर्मा के घर पहुंचे मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव
- तहसीलदार अनिल बघेल की बड़ी कार्रवाई : सारंगी में शासकीय भूमि से हटाया अतिक्रमण
- कैबिनेट मंत्री नागरसिंह चौहान एवं सांसद अनिता चौहान ने विभिन्न मंदिरों में किया पूजन-अर्चन
- नानपुर में प्रशासन के नाक के नीचे चल रहा खेर की लकड़ी का अवैध कारोबार
- जोबट में जनकल्याण शिविर का शुभारंभ, 40 से अधिक योजनाओं का लाभ देने प्रशासन और जनप्रतिनिधि एक मंच पर