प्रधानमंत्री मोदी के दूरदर्शी नेतृत्व में यूपीआई ने डिजिटल पेमेंट को दी नई रफ्तार: मुख्यमंत्री डॉ. यादव

0

दिनेश वर्मा झाबुआ 

भोपाल। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने यूनिफाइड पेमेंट्स इंटरफेस (यूपीआई) का सफल एक दशक पूर्ण होने पर प्रसन्नता व्यक्त की है। उन्होंने इस सुविधा के उपयोगकर्ताओं को बधाई दी है। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के दूरदर्शी नेतृत्व में यूपीआई ने भारत के डिजिटल भुगतान को नई गति प्रदान की है।

मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि पूर्व में 1.78 करोड़ लेन देन से बढ़कर यूपीआई का सफर अब 24 हजार करोड़ से अधिक लेन-देन तक पहुंच चुका है। बदलते दौर में यूपीआई भारत के लिए सिर्फ डिजिटल पेमेंट का जरिया नहीं, बल्कि छोटे दुकानदारों से लेकर वैश्विक बाजारों तक सुरक्षित डिजिटल भुगतान का सशक्त माध्यम बन चुका है। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि यूपीआई भारत की दूरदर्शी डिजिटल पहल है। इस पारदर्शी व्यवस्था और तकनीक से देश को सशक्त बनाने की दिशा में महत्वपूर्ण उपलब्धि प्राप्त हुई है।

Leave A Reply

Your email address will not be published.