झाबुआ लाइव के लिए मेघनगर से भूपेंद्र बरमंडलिया की रिपोर्ट-
नगर सहित क्षेत्र के समस्त राजपूत समाजजनों ने वीर शिरोमणी राजपूत समाज के प्रेरणापुंज महाराणा प्रताप की 476वीं जयंती धूमधाम से मनाई। महाराणा प्रताप के चित्र पर माल्यार्पण व शस्त्र पूजन सहित समाजजनों के महिला पुरूषजनों ने रैली के रूप में चल समारोह निकाला। महाराणा प्रताप अमर रहे व बैंड बाजों की धुन पर विशाल चल समारोह नगर के स्थानीय शंकर मंदिर से प्रांरभ होकर नगर के मुख्य मार्गों से होता हुआ पुन: प्रारंभ स्थल पर पहुंचा जहां सभी ने महाराणा प्रताप के विशाल चित्र पर पुष्प अर्पित किए व समाज की एकता, संगठन की मजबूती व कुरीतियों व अंधविश्वास से परे रहने का संकल्प लिया। उक्त समारोह में रंभापुर, भगोर, अंतरवेलिया से भी राजपूत समाजजन सपरिवार शामिल हुए। कार्यक्रम के अंत में सभी ने सामुहिक सहभोज ग्रहण किया। कार्यक्रम का संचालन रूपेन्द्र राठौर व आभार भारतसिंह राजावत ने माना। भारतसिंह सांकला, नारायण सिंह राजावत, महेन्द्रसिंह चौहान, अनिरूद्ध राठौर, चंद्रप्रतापसिंह, मनोहरसिंह ठाकुर, दिलीप ठाकुर, शैलेन्द्रसिंह सिसौदिया, शुभम परिहार, जय्यु सोलंकी, प्रवीण ठाकुर सहित समाज के युवाओं और वरिष्ठजनों का सहयोग सराहनीय रहा।
Trending
- सीएम डॉ. मोहन यादव ने कई अहम फैसलों पर लगाई मुहर, 42 हजार 490 करोड़ रुपये से होगा राज्य का विकास
- MP ITI एडमिशन 2026: ‘पहले आओ पहले पाओ’ राउंड शुरू, 22 सितंबर तक कर सकेंगे चॉइस फिलिंग
- शासकीय भूमि पर अवैध खनन, ग्रामीणों ने कलेक्टर से की कार्रवाई की मांग
- गणेश चतुर्थी पर गणपति बप्पा का भव्य आगमन किया, गांव में कई जगह विराजे गणपति बप्पा
- राणापुर में पर्यूषण महापर्व की धूम: संवत्सरी पर की क्षमायाचना, तीन तपस्वियों की तपस्या जारी
- उबलड़ में बकरियों के बच्चों को बचाने नाले में उतरी महिलाएं, तेज बहाव में फंसी
- विकास के दावों की पोल: ग्राम जवानिया में उफनते नाले से गुजरने को मजबूर अंतिम यात्रा
- पेटलावद में वीर शिरोमणि महाराणा प्रताप की प्रतिमा स्थापना के लिए हुआ भूमि पूजन
- देवताओं में प्रथम पूज्य गौरीसुत रिद्धि सिद्धि के दाता श्री गणेश जी की स्थापना हुई
- माटी की गणेश प्रतिमा बनाने का दिया प्रशिक्षण, विद्यार्थियों को पर्यावरण संरक्षण का संदेश
Next Post