झाबुआ लाइव के लिए खरडूबड़ी से सिराज बंगड़वाला की रिपोर्ट-
मंगलवार को हरीश पिता अमरसिंह गुर्जर और उनके चाचा मांगू गुर्जर के मोबाइल पर 7808918488 से फोन आया कि हम बैंक से बोल रहे हैं और आपका एटीएम बंद हो गया है इसलिए एटीएम नंबर दो। इस पर हरीश ने अपना एटीएम नंबर दे दिया, जिसमें एक हजार रुपए थे। थोड़ी देर बात फिर से उसी नंबर से फोन आया और कहा गया कि आपका एटीएम एक घंटे के भीतर चालू हो जाएगा इसके लिए आप दूसरा व्यक्ति का एटीएम बता दे जिससे कि आपका एटीएम चालू होने में सहूलियत होगी। इस पर हरीश ने अपने चाचा मांगू गुर्जर का एटीएम नंबर दे दिया जिसमें 6 हजार 400 रुपए थे और एटीएम चालू होने का इंतजार करने लगा, लेकिन वहां से कोई फोन नहींआने पर हरीश व उसके चाचा मांगू गुर्जर बैंक में पूछताछ के लिए गए, जहां पर उन्हें पता चला कि उनके अकाउंट में तो बैलेंस ही नहींहै। इस पर वे बैंक मैनेजर से मिलकर अपने साथ हुई घटना को बताया। लेकिन वहां पर कुछ नहींहुआ देख चाचा-भतीजे कोतवाली थाने पहुंचकर अपने साथ हुई धोखाधड़ी की शिकायत की।
Trending
- कैबिनेट मंत्री नागरसिंह चौहान ने 15 करोड़ रुपये के सड़क निर्माण कार्यों का भूमिपूजन कर ग्रामीण क्षेत्रों को दी बड़ी सौगात
- सीएम डॉ. मोहन की बड़ी घोषणा, एमपी में स्थापित होगा साइबर सिक्योरिटी रिसर्च सेंटर
- 12वीं बोर्ड में शानदार प्रदर्शन करने वाली चांदनी विश्वकर्मा के घर पहुंचे मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव
- तहसीलदार अनिल बघेल की बड़ी कार्रवाई : सारंगी में शासकीय भूमि से हटाया अतिक्रमण
- कैबिनेट मंत्री नागरसिंह चौहान एवं सांसद अनिता चौहान ने विभिन्न मंदिरों में किया पूजन-अर्चन
- नानपुर में प्रशासन के नाक के नीचे चल रहा खेर की लकड़ी का अवैध कारोबार
- जोबट में जनकल्याण शिविर का शुभारंभ, 40 से अधिक योजनाओं का लाभ देने प्रशासन और जनप्रतिनिधि एक मंच पर
- व्यापारियों से जुड़े विभिन्न मुद्दों एवं आगामी चुनौतियों पर विस्तृत चर्चा की गई
- आगामी मोहर्रम त्योहार के मद्देनजर शांति समिति की बैठक संपन्न
- मोहर्रम में नौ दिन बंद रहेगी दाउदी बोहरा समाज की दुकानें व कारोबार