13 को जोबट में राष्ट्रवीर दुर्गादास राठौर की प्रतिमा का भव्य अनावरण

0

जोबट। राष्ट्रवीर वीर दुर्गादास राठौर की 388वीं जयंती के अवसर पर श्री सकल पंच क्षत्रिय राठौर समाज, जोबट द्वारा 13 अगस्त को प्रतिमा अनावरण एवं जयंती समारोह आयोजित किया जा रहा है। नगर में राष्ट्रवीर दुर्गादास राठौर की भव्य प्रतिमा का निर्माण पूर्ण हो चुका है, जिसका कल विधिवत अनावरण किया जाएगा।

समारोह में प्रदेश के मंत्रीगण, सांसद, विधायक, जनप्रतिनिधि, प्रशासनिक अधिकारी, आसपास के क्षेत्र के समाज के वरिष्ठजन तथा बड़ी संख्या में समाजबंधु एवं नगरवासी शामिल होंगे।
राठौर धर्मशाला से निकलेगी भव्य शोभायात्रा
कार्यक्रम के तहत प्रातः 8:30 बजे कल्याणकारी खेड़ापति हनुमान मंदिर में अभिषेक एवं आरती होगी। इसके बाद दोपहर 1:00 बजे स्वल्पाहार के पश्चात राठौर धर्मशाला से भव्य शोभायात्रा निकाली जाएगी, जो प्रतिमा स्थल तक पहुंचेगी।
इसके बाद दोपहर 3:00 बजे प्रतिमा अनावरण, माल्यार्पण, पुष्पांजलि एवं अतिथि सम्मान समारोह आयोजित किया जाएगा। वहीं शाम 6:30 बजे कृषि उपज मंडी में सामूहिक स्नेहभोज रखा गया है।
अधिक से अधिक संख्या में शामिल होने की अपील
श्री सकल पंच क्षत्रिय राठौड़ समाज की मुख्य समिति, श्री दुर्गादासजी राठौड़ उत्सव समिति, प्रतिमा स्थापना एवं अनावरण समिति तथा युवा मंच, जोबट ने नगर सहित आसपास के क्षेत्र के सभी समाजबंधुओं एवं नागरिकों से 13 अगस्त को आयोजित राष्ट्रवीर दुर्गादास राठौर जयंती एवं प्रतिमा अनावरण समारोह में अधिक से अधिक संख्या में शामिल होकर आयोजन को सफल बनाने की अपील की है। इस आयोजन में राठौर समाज के अलावा जिले भर के अन्य समाज जनों और जनप्रतिनिधि मौजूद रहेंगे। प्रतिमा अनावरण कार्यक्रम को लेकर भव्य तैयारी को अंतिम रूप दिया गया है।

Leave A Reply

Your email address will not be published.