झाबुआ लाइव के लिए राणापुर से एम.गोयल की रिपोर्ट-
पर्यावरण दिवस के अवसर पर नगर की अग्रणी संस्था प्रकृति मित्र मंडल ने पौधरोपण किया। बन-मोरडुंडिया मार्ग पर सड़क किनारे पीपल व नीम के पौधे रोपे गए। उनकी सुरक्षा के लिए ट्री गार्ड भी लगाए गए। संस्था के कल्याण जैन, कमल शाह, पंकज जागेटिया, पंकज पोरवाल, कल्पेश जैन, कमलेश नाहर, डॉ भूपेंद्र पटेल, वैभव अग्रवाल उपस्थित थे। संस्था सदस्यों ने आगामी वर्षाकाल में विकासखंड की 4 सरकारी स्कूल परिसर को हरा भरा करने का निश्चय किया है। गौरतलब है कि संस्था द्वारा अपने गठन के एक वर्ष के दौरान 500 से ज्यादा नीम-पीपल के पौधे लगाकर उनकी देखभाल की जा रही है।
आम बाग की पुरानी पहचान लौटाने का लिया संकल्प
झ ग्राम बन में कुछ वर्षो पूर्व आम बगीचे के रूप में खासी पहचान थी। समय के साथ पेड़ कटते गए जिससे बन को पुरानी पहचान धूमिल होती चली गई। प्रकृति मित्र मंडल ने रविवार को बन की आम बगीचे वाली खोई पहचान लौटाने का संकल्प लिया है। संस्था की ओर से बन मोरडुंडिया मार्ग पर सड़क के दोनों ओर करीब 150 आम के पौधे लगाकर उनका पोषण किया जाएगा व आने वाले 4 वर्षो में बन फिर से आम बगीचे के रूप में अपनी ख्याति हासिल कर लेगा।
Trending
- सापन नदी के पुल पर दिनदहाड़े कार सवार से छीनी सोने की चेन, बैग भी ले गए बाइक सवार बदमाश
- जिला स्तरीय चित्रकला में अणु पब्लिक स्कूल की हर्षिता जैन प्रथम
- नवरात्रि गरबा उत्सव के लिए वीरदुर्गादास गरबा मंडल उत्सव समिति गठित
- पोथी यात्रा, माखनचोरी व सुदामा चरित्र प्रसंग से भाव-विभोर हुए श्रद्धालु, संत रघुवीर दास जी ने की गोसेवा की अपील
- रिश्वतखोर पंचायत सचिव को 4 वर्ष का सश्रम कारावास
- पिता के निधन के बाद भी नहीं हारी हिम्मत, आरती अजनार बनीं असिस्टेंट प्रोफेसर
- जिला विधिक सेवा प्राधिकरण द्वारा मूक-बधिर विद्यार्थियों को विधिक साक्षरता की जानकारी दी
- उचित मूल्य दुकान पर राशन वितरण में बड़ी धांधली, 105 क्विंटल से अधिक गेहूं गायब, प्रकरण दर्ज
- शिक्षा से आत्मनिर्भर सप्ताह के अंतर्गत गुड़िया निर्माण प्रशिक्षण के बाद विद्यार्थियों का लिया मूल्यांकन टेस्ट, कलाकृतियों ने मोहा मन
- गणेश उत्सव का हुआ समापन, डीजे की धुन पर निकला भव्य विसर्जन जुलूस
Next Post