चोरों ने किराना दुकान को बनाया निशाना, महंगे सामान पर किया हाथ साफ

0

लोकेन्द्र चाणोदिया, बामनिया

बामनिया गत रात्रि मुख्य चौराहे पर स्थित होलसेल एवं रिटेल किराना दुकान अन्नपूर्णा किराना पर चोरों द्वारा बड़े शातिर तरीके से चोरी को अंजाम दिया,चोरों द्वारा दुकान में महंगे सामान केशर, बादाम, काजू,महंगी सिगरेटे आदि पर हाथ साफ किया, चोर तीसरी मंजिल का दरवाजा तोड़कर अंदर घुसे,चोरों द्वारा सीसीटीवी कैमरों को भी पूर्ण तोड़ दिया गया ! अभी यह कह पाना संभव नही की लगभग कितने की चोरी हुई, बामनिया पुलिस चौकी प्रभारी एच.मालीवाड मोके पर पहुँचे पुलिस ने जांच शुरू की

Leave A Reply

Your email address will not be published.