अर्पित चोपड़ा, खवासा
मेहनत, लगन और आत्मविश्वास के दम पर कोई भी मंजिल हासिल की जा सकती है। इस बात को सच साबित कर दिखाया है गाँव की होनहार बेटी खुशी पाटीदार ने। खुशी ने घर पर रहकर ऑनलाइन कक्षाओं के माध्यम से लगातार दो वर्षों तक कड़ी मेहनत की और केंद्रीय कर्मचारी चयन आयोग (SSC) की स्टेनोग्राफर परीक्षा उत्तीर्ण कर शानदार सफलता हासिल की है। उनकी इस उपलब्धि से परिवार में खुशी का माहौल है।
खुशी पाटीदार ने बताया कि उन्होंने अपनी पहली कक्षा से लेकर स्कूली शिक्षा खवासा में ही प्राप्त की। आगे करीब दो वर्षों तक ऑनलाइन माध्यम से अध्ययन करते हुए उन्होंने कड़ी मेहनत की और अपने लक्ष्य पर पूरा ध्यान केंद्रित रखा। आखिरकार उनकी मेहनत रंग लाई और उन्होंने SSC स्टेनोग्राफर परीक्षा में सफलता प्राप्त कर ली।
