झाबुआ लाइव के लिए थांदला से रितेश गुप्ता की रिपोर्ट-
स्थानीय सार्ईं मंदिर पर विगत दो दिनों से चल रहे स्थापना दिवस महोत्सव का विशाल भंडारे के साथ समापन हुआ। दो दिवसीय महोत्सव के अंतिम दिन सार्ईंबाबा का आकर्षक श्रंृगार किया गया। सायं काल में बाबा की महाआरती का आयोजन किया गया जिसके उपरान्त महाप्रसादी हेतु भंडारे का आयोजन सांई भक्त मंडल द्वारा किया गया, जिसमे हजारों श्रद्धालुओं ने पहुंच धर्मलाभ लिया। इसके पूर्व सोमवार संध्या को डूंगरा राजस्थान की भजन मंडली द्वारा भजनमयी सुंदरकांड का आयोजन किया। प्रात: साई पालकी एवं साईंबाबा अभिषेक का आयोजन किया गया। अवसर पर ललित शर्मा, जितेन्द्र चौरडिया, प्रवीण पालरेचा, अरविन्द पालरेचा, विपिन नागर, राजेश जैन, संजय व्होरा, श्रीमंत अरोरा, अभय नागर, जयेन्द्र आचार्य, अर्पित लुणावत, कमलेश लोढ़ा, कपिल पाठक समेत समेत बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने उपस्थित होकर धर्म लाभ लिया।
Trending
- वीर दुर्गादास जयंती महोत्सव मनाने के लिए हुई बैठक
- लंबे इंतजार के बाद क्षेत्र में झमाझम बारिश से राहत मिली
- नानपुर में बंद मकान का ताला तोड़कर लाखों की चोरी, जांच में जुटी पुलिस
- शासकीय विद्यालय छकतला का एसडीएम ने किया आकस्मिक निरीक्षण
- सीएम डॉ. मोहन का एक और मास्टरस्ट्रोक, अब ग्वालियर में बनेंगे संचार से जुड़े सारे उपकरण, जानें क्या-क्या होगा तैयार
- किसान कल्याण के लिए संकल्पित सरकार, सीएम डॉ. मोहन बोले- खेती से केवल घर नहीं चलता, बल्कि रोजगार भी मिलता है
- 31 जुलाई को थांदला आ रहे सीएम डॉ. मोहन यादव, प्रशासन ने जारी की ट्रैफिक और पार्किंग व्यवस्था
- आज से शुरू होगा मासपारायण पाठ, रामचरित मानस के साथ निकाली शोभायात्रा
- ग्राम खरपाई में अज्ञात वाहन की टक्कर से व्यक्ति की मौत, पहचान की कोशिश जारी
- मोहनपुरा में लोकायुक्त की बड़ी कार्रवाई: ₹2,000 की रिश्वत लेते पटवारी रंगे हाथ गिरफ्तार