यहां हुई दर्दनाक सड़क दुर्घटना, कालीघाटी में पदस्थ पटवारी की मौत

0

शान ठाकुर, पेटलावद 

पेटलावद-बेड़दा मार्ग स्थित ढोलियारुंडी घाट पर एक दर्दनाक सड़क हादसे में कालीघाटी में पदस्थ पटवारी नब्बू सिंह डामर (लगभग 40 वर्ष) की मौत हो गई। उनका शव सड़क किनारे मिलने से क्षेत्र में सनसनी फैल गई और प्रशासनिक अमले में शोक की लहर दौड़ गई

प्राथमिक जानकारी के अनुसार, नब्बू सिंह डामर गुरुवार देर शाम अपनी बाइक से घर लौट रहे थे। इसी दौरान ढोलियारुंडी घाट से नीचे उतरते समय उनकी बाइक अचानक अनियंत्रित हो गई और सड़क से नीचे जा गिरी। हादसा इतना भीषण था कि उनकी मौके पर ही मौत हो गई। घटना की सूचना मिलते ही पेटलावद पुलिस मौके पर पहुचीं और घटनास्थल का निरीक्षण किया।

वहीं घटना की जानकारी मिलते ही तत्काल तहसीलदार अनिल बघेल ने भी मौके पर पहुंचकर आवश्यक कानूनी प्रक्रिया पूरी करवाई। हादसे की गंभीरता का अंदाजा इस बात से लगाया जा सकता है कि मृतक द्वारा पहना गया हेलमेट टक्कर के बाद काफी दूर जाकर मिला। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजते हुए मामला दर्ज कर लिया है और दुर्घटना के वास्तविक कारणों की विस्तृत जांच शुरू कर दी है।

बताया जा रहा है कि मृतक पटवारी नब्बू सिंह डामर का परिवार जिला मुख्यालय झाबुआ में निवास करता है। उनके आकस्मिक निधन से राजस्व विभाग के साथ-साथ क्षेत्र में भी शोक का माहौल है।

Leave A Reply

Your email address will not be published.