शान ठाकुर, पेटलावद दिनांक 09 जून 2026 को रात्रि गश्त के दौरान आबकारी टीम द्वारा वृत्त पेटलावद ‘ब’ क्षेत्र में बदनावर-सारंगी मार्ग पर एक संदिग्ध महिन्द्रा पिकअप वाहन को चिन्हित किया गया। टीम द्वारा वाहन का पीछा कर ग्राम कसारबर्डी में उसे रोका गया। वाहन चालक वाहन को सड़क पर छोड़कर फरार हो गया, जिसकी तलाश किए जाने के बावजूद उसे मौके पर पकड़ा नहीं जा सका। वाहन क्रमांक MP41GA4039 की विधिवत तलाशी लेने पर उसमें से विदेशी मदिरा बैगपाइपर डीलक्स व्हिस्की की 70 पेटियां (604.8 बल्क लीटर) तथा माउंट 6000 सुपर स्ट्रांग बियर कैन की 25 पेटियां (300 बल्क लीटर) बरामद हुईं। इस प्रकार कुल 95 पेटियों में 904.8 बल्क लीटर अवैध मदिरा जप्त की गई। मौके पर अज्ञात आरोपी के विरुद्ध मध्यप्रदेश आबकारी अधिनियम, 1915 (संशोधित 2000) की धारा 34(1)(क), 34(2), 36 एवं 46 के अंतर्गत प्रकरण दर्ज कर विवेचना में लिया गया। कार्रवाई की नवीन विधिक प्रावधानों के अनुसार वीडियोग्राफी एवं फोटोग्राफी भी कराई गई। जप्त की गई मदिरा का अनुमानित बाजार मूल्य 6 लाख 56 हजार 760 रुपये तथा वाहन का अनुमानित मूल्य 8 लाख रुपये है। इस प्रकार जप्त मदिरा एवं वाहन का कुल अनुमानित मूल्य 14 लाख 56 हजार 760 रुपये है। Post navigation आगे-पीछे बाइक, बीच में खेर लकड़ी से भरी बोलेरो : वन विभाग ने पकड़ा पूरा नेटवर्क यहां हुई दर्दनाक सड़क दुर्घटना, कालीघाटी में पदस्थ पटवारी की मौत