सड़क हादसे में घायलों की जान बचाने वाले भावेश सोलंकी सम्मानित, बने जिले के पहले राहवीर

0

झाबुआ। सड़क दुर्घटनाओं में घायल होने वाले लोगों की मदद के लिए आगे आने वाले जागरूक नागरिकों को प्रोत्साहित करने के उद्देश्य से प्रशासन द्वारा एक सराहनीय कदम उठाया गया है। स्थानीय निवासी भावेश विनोद सोलंकी को उनके द्वारा दिखाए गए साहस और मानवता के लिए बुधवार को राजवीर योजना के तहत कलेक्टर डॉ. योगेश तुकाराम भरसट द्वारा प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया है। विशेष बात यह है कि यह जिले का पहला राहगीर पुरस्कार सम्मान है।

यह था मामला

बीते वर्ष 19 अगस्त 2025 को नेशनल पेट्रोल पंप के पास एक दर्दनाक सड़क हादसा हुआ था। दुर्घटना में कुछ युवक गंभीर रूप से घायल हो गए थे और सड़क पर तड़प रहे थे। ऐसे समय में जब आमतौर पर लोग कानूनी पचड़ों या पुलिसिया कार्रवाई के डर से पीछे हट जाते हैं, भावेश सोलंकी ने बिना वक्त गंवाए मानवता का परिचय दिया। उन्होंने तुरंत घायलों को संभाला और त्वरित उपचार के लिए उन्हें जिला चिकित्सालय पहुंचाया। समय पर इलाज मिलने के कारण घायल की जान बच सकी।

भावेश सोलंकी के इस नेक कार्य को देखते हुए राहवीर योजना में जिला परिवहन विभाग द्वारा उनके नाम की अनुशंसा की गई थी। इसके बाद कलेक्टर कार्यालय में आयोजित एक विशेष गरिमामयी कार्यक्रम में उन्हें इस सम्मान से नवाजा गया।

Leave A Reply

Your email address will not be published.