झाबुआ लाइव के लिए मेघनगर से भूपेंद्र बरमंडलिया की रिपोर्ट-
शांतिकुंज हरिद्वार अखिल भारतीय गायत्री परिवार झाबुआ – अलिराजपुर द्वारा एक दिवसीय त्रैमासिक गोष्ठी का आयोजन मेघनगर स्थानीय अतिप्राचीन मेघेश्वर महादेव मंदिर पर आयोजित कि गई गोष्ठी को संबोधित करते हुए, गाायत्री शक्ति पीठ जोबट के शिवनारायण सक्सेना ने गायत्री परिवार द्वारा चलाये जा रह् प्रकल्पों कि जानकारी देते हुए कहा कि हमकों धर्म समाज के लिये समय निकाल कर कार्य करना चाहिए जिससे हमारा धर्म बना रहेगा। धर्म का कार्य करने वाले व्यक्ति को हमेशा सुसंस्कारी व अनुशासित होना चाहिए हमारे धर्म का प्रचार प्रसार जितना हम कर सके उतना कर हमें धर्म के कार्य मे डुबकी लगानी चाहिए। गोश्ठी भाजपा मंडल अध्यक्ष मुकेश मेहता ने कहा कि धर्म और राजनीति दोनो एक दूसरे के पहलू है। धर्म के बिना राजनीति अधूरी है, और राजनीति के बिना धर्म अधूरा है। लेकिन जो धर्म का काम करते है उन्है बहुत सारी कठिनाईयों का सामना करना पड़ता है, लेकिन अगर हम द्वढ़ संकल्पित व लक्ष्य लेकर हम काम करे तो हमें सफल्ता जरुर प्राप्त होती है। कार्यक्रम को गायत्री परिवार अलीराजपुर जिला संयोजक संतोष वर्मा, प्राचार्य बी.एन.शर्मा, पूर्व जनपद सदस्य प्रेमलता भट्ट ने भी संबोधित किया। गायत्री परिवार के संकल्प पत्र का वाचन श्याम त्रिवेदी ने किया, स्वागत भाषण पुरषोतम प्रजापति ने दिया कार्यक्रम का संचालन गायत्री परिवार झाबुआ के संयोजक श्री विनोद जयसवाल ने किया आभार भैरुलाल चौहान ने माना। इस अवसर पर गायत्री परिवार के विनोद जायसवाल, भैरुलाल चौहान, प्रेमसिंह बसोड, धन्नालाल वाघेला, मांगीलाल बसोड़, पंकज चौहान, भूपेन्द्र बरमंडलिया सहित जोबट, पेटलावद, थांदला, मेघनगर, झाबुआ, अलीराजपुर के साधक भी उपस्थित थे।
Trending
- सीएम डॉ. मोहन ने 41 हजार करोड़ रुपये के कार्यों को दी स्वीकृति, जानें कैबिनेट ने और क्या-क्या लिए निर्णय?
- बाबा रामदेवरा के लिए 40 बाइक से 80 एवं 4 से 5 जीप से 50 श्रद्धालुओं का जत्था रवाना
- चोरों ने बनाया मंदिर को निशाना, दो चांदी कें कड़े एवं नगदी चोरी
- थांदला गौरव तत्वज्ञ श्री धर्मेंद्रमुनिजी म. सा. के सान्निध्य में युवा तपस्वी अर्पित मेहता ने मासक्षमण 31 उपवास की कठोर तपस्या पूर्ण की
- पेटलावद के राजा श्री नीलकंठेश्वर निकले नगर भ्रमण पर, भक्ति में झूम उठा शहर
- रतलाम में ई-स्कूटी ब्लास्ट: झाबुआ जिले की आंगनवाड़ी कार्यकर्ता की 16 वर्षीय बेटी ने तोड़ा दम
- राठौड़ समाज की बैठक सम्पन्न, कचरू लाल चौहान बने अध्यक्ष
- किसी ने 12वीं के साथ किया नीट, किसी ने नीट और जेईई मैन्स दोनों, प्रतिभा देख प्रभावित हुए सीएम डॉ. मोहन
- ग्रामीण व आदिवासी स्कूलों में पीटीआई नियुक्ति की मांग, आयोग अध्यक्ष को सौंपा ज्ञापन
- बड़ा घोसलिया में तीन दिवसीय कबड्डी प्रतियोगिता संपन्न, उज्जैन की टीम बनी विजेता