कलेक्टर के निर्देश पर पेटलावद के खोरिया, दाडीया व नाहरपुरा में शुरू हुआ डिजिटल जनगणना अभियान, घर-घर पहुंचे प्रगणक
शान ठाकुर, पेटलावद
कलेक्टर डॉ. योगेश तुकाराम भरसट के निर्देशानुसार पेटलावद विकासखंड के खोरिया, दाडीया और नाहरपुरा ग्रामों में डिजिटल जनगणना अभियान शुरू हो गया है। अनुविभागीय अधिकारी राजस्व अधिकारी, तहसीलदार अनिल कुमार बघेल एवं नायब तहसीलदार अंकिता भिड़े के मार्गदर्शन में पर्यवेक्षक की अगुवाई में प्रगणक घर-घर पहुंचकर जानकारी एकत्रित कर रहे हैं।
