शान ठाकुर, पेटलावद कलेक्टर डॉ. योगेश तुकाराम भरसट के निर्देशानुसार पेटलावद विकासखंड के खोरिया, दाडीया और नाहरपुरा ग्रामों में डिजिटल जनगणना अभियान शुरू हो गया है। अनुविभागीय अधिकारी राजस्व अधिकारी, तहसीलदार अनिल कुमार बघेल एवं नायब तहसीलदार अंकिता भिड़े के मार्गदर्शन में पर्यवेक्षक की अगुवाई में प्रगणक घर-घर पहुंचकर जानकारी एकत्रित कर रहे हैं। यह देश की पहली पूर्ण डिजिटल जनगणना है, जिसमें प्रगणक टैबलेट/मोबाइल ऐप के माध्यम से कुल 33 प्रकार की जानकारियां जुटा रहे हैं। इसमें मकान की स्थिति, परिवार के सदस्यों की संख्या, पेयजल, शौचालय, बिजली की उपलब्धता, मुख्य अनाज, मोबाइल नंबर आदि जानकारी शामिल है। नियुक्त टीम – इस कार्य हेतु खोरिया, दाडिया और नाहरपुरा में श्रीमती रेखा गिरि स्वामी को पर्यवेक्षक नियुक्त किया गया है। इनके निर्देशन में शंकर मकवाना, आरती भीलाला, अगस्टिन मैड़ा, मनीष गामड, ज्योति चौहान व विकास बारिया प्रगणक के रूप में कार्य कर रहे हैं। पूरी टीम प्रत्येक मकान पर भवन संख्या और जनगणना नंबर अंकित कर रही है। इस राष्ट्रीय महत्व के अभियान में सरपंच, उप सरपंच, सचिव, कोटवार, चौकीदार, शिक्षा विभाग के स्थानीय शिक्षकों तथा ग्रामीणों का भी पूर्ण सहयोग मिल रहा है। Post navigation आशीष बाविस्कर बने न्यायिक मानवाधिकार परिषद के प्रदेश उपाध्यक्ष पेटलावद पुलिस ने चैन स्नेचिंग की वारदात का किया पर्दाफाश