छकतला में भीषण सड़क हादसा: अनियंत्रित बाइक गिरने से एक गंभीर, दो घायल

0

ब्रजेश श्रीवास्तव, छकतला 

छकतला में तेज रफ्तार का कहर देखने को मिला, जहां एक अनियंत्रित बाइक दुर्घटनाग्रस्त हो गई।

प्राप्त जानकारी के अनुसार, शाम करीब 6 बजे बखतगढ़ से छकतला की ओर आ रहे बाइक सवार ढलान पर संतुलन खो बैठे और सड़क पर जा गिरे।

इस हादसे में एक युवक गंभीर रूप से घायल हुआ है, जबकि दो अन्य को मामूली चोटें आई हैं। घायल युवक बड़ी और छोटी वनखड क्षेत्र के निवासी बताए जा रहे हैं। स्थानीय लोगों की मदद से घायलों को उपचार हेतु अस्पताल पहुंचाया गया।

Leave A Reply

Your email address will not be published.