अपने घर के बाथरूम में मृत अवस्था में मिला फाइनेंस बैंक का कर्मचारी, कारण अज्ञात 

0

नवनीत त्रिवेदी, झाबुआ Desk 

अब से कुछ देर पहले झाबुआ की कर्मचारी आवास कॉलोनी में किराए से रहने वाले 35 वर्षीय नवीन मारू अपने घर की बाथरूम में मृत पाए गए, जानकारी के अनुसार मारु झाबुआ की किसी फाइनेंस बैंक में कार्यरत है और आज सुबह से ही घर पर थे। उनके सहकर्मियों द्वारा सुबह से शाम तक कई बार फोन किए जाने के बाद जब कोई जवाब नहीं मिला तो वह मारू के निवास पर पहुंचे और जांच पड़ताल की तो मारू अपनी बाथरूम में अचेत अवस्था में मिले – उनके सहकर्मियों द्वारा तत्काल पुलिस को सूचना दी गई, पुलिस ने आकर जांच पड़ताल की एवं डॉक्टर से चेक कराया गया तो डॉक्टर द्वारा बताया गया कि उनकी मौत दिन में ही हो गई है। फिलहाल पुलिस द्वारा मर्ग कायम कर शव को जिला चिकित्सालय भेजा गया है , कल मारू के परिजनों की मौजूदगी में शव का पोस्टमार्टम कराया जाएगा, पोस्टमार्टम के बाद ही सारी स्थिति साफ हो पाएगी।

Leave A Reply

Your email address will not be published.