झाबुआ लाइव डेस्क। आदिवासी नेता गोविंद अजनार एवं रमसू पारगी ने संयुक्त बयान दिया कि जयस संगठन का अर्थ क्या है यह नाम धार्मिकता से जुडा हुआ नजर आता है इसकी आड में लोग अपना राजनैतिक उल्लू सीधा करते हुए नजर आ रहे है वही हम शीघ्र ही आदिवासी हितों की लड़ाई लडऩे के लिए आदिवासी हिन्दू नवयुवक संगठन का गठन कर आदिवासी हित की लड़ाई लडेंग़े। अजनार व पारगी ने संयुक्त रूप से कहा कि भाजपा जिलाध्यक्ष दौलत भावसार आदिवासी समाज के लिए तन, मन व धन से पूर्णत: समर्पित है तथा वे आदिवासी हित की लड़ाई बढ़-चढ़ कर कंधे से कंधा मिलकर करते है। भाजपा जिलाध्यक्ष द्वारा किसी भी आदिवासी संगठन के बारे में नक्सलवादी विषय वस्तु को लेकर कोई टिप्पणी नहीं की गई है और न ही उन्होंने किसी प्रकार का वक्तव्य व बयान दिया है परंतु उनके खिलाफ राजनैतिक षड्यंत्र के तहत जयस संगठन द्वारा रैली निकालकर अपने मूल उददेश्यों को भूलकर भाजपा जिलाध्यक्ष को टारगेट बनाकर व नारेबाजी कर उनको टारगेट बनाकर बदनाम करने का प्रयास किया है इसमें राजनैतिक बू नजर आती है। उन्होंने आरोप लगाया कि जयस संगठन कुछ धार्मिक व राजनैतिक संगठनों के इशारे पर यह काम कर रहा है। पिछले लोकसभा चुनाव में जयस से जुड़ पदाधिकारियों ने खुलकर कांग्रेस प्रत्याशी के लिए काम किया था इसके कई प्रमाण हमारे पास मौजूद है। दोनों नेताओं का कहना है कि भाजपा संगठन व सरकार आदिवासी समाज और आदिवासियों के सर्र्वांगीण विकास के लिए कटिबद्ध है तथा आदिवासियों को मिलने वाला आरक्षण यथावत मिलना चाहिए इस विषय पर भी वे कायम है तथा मुख्यमंत्री एवं उनकी सरकार द्वारा आदिवासी कर्मचारी व अधिकारियों को पदोन्नत किए जाने के खिलाफ हाईकोर्ट के निर्णय के विरूद्ध सरकार ने सुप्रीम कोर्ट याचिका दायर कर उक्त निर्णय के खिलाफ स्थगन प्राप्त किया है। भाजपा सरकार व संगठन आदिवासियों को मिलने वाले आरक्षण के पक्षधर है। वही नेताद्वय ने आगे बोलते हुए कहा कि झाबुआ जिले सहित प्रदेश-देश में धर्म परिवर्तन कर इसाई बनने वाले आदिवासियों को आरक्षण नहीं मिलना चाहिए जिस प्रकार एसी वर्ग के समाजजनों को धर्म परिवर्तन कर इसाई धर्म ग्रहण करने पर आरक्षण की सुविधा समाप्त हो जाती है ठीक उसी प्रकार आदिवासी हिंदू धर्म को छोड़कर दूसरा धर्म अपनाने वाले ईसाई बनने वाले आदिवासियों के आरक्षण की सुविधा तुरंत समाप्त कर देना चाहिए।
Trending
- थांदला गौरव तत्वज्ञ श्री धर्मेंद्रमुनिजी म. सा. के सान्निध्य में युवा तपस्वी अर्पित मेहता ने मासक्षमण 31 उपवास की कठोर तपस्या पूर्ण की
- पेटलावद के राजा श्री नीलकंठेश्वर निकले नगर भ्रमण पर, भक्ति में झूम उठा शहर
- रतलाम में ई-स्कूटी ब्लास्ट: झाबुआ जिले की आंगनवाड़ी कार्यकर्ता की 16 वर्षीय बेटी ने तोड़ा दम
- राठौड़ समाज की बैठक सम्पन्न, कचरू लाल चौहान बने अध्यक्ष
- किसी ने 12वीं के साथ किया नीट, किसी ने नीट और जेईई मैन्स दोनों, प्रतिभा देख प्रभावित हुए सीएम डॉ. मोहन
- ग्रामीण व आदिवासी स्कूलों में पीटीआई नियुक्ति की मांग, आयोग अध्यक्ष को सौंपा ज्ञापन
- बड़ा घोसलिया में तीन दिवसीय कबड्डी प्रतियोगिता संपन्न, उज्जैन की टीम बनी विजेता
- 28 साल बाद फिर सजेगी मेघनगर की धर्मनगरी, गूंजेगा श्रीमद्भागवत और श्रीराम कथा का अमृत
- महेश पटेल खनिज नीलामी से प्रभावित गांवों की जमीन को लेकर जोबट में कांग्रेस की रायशुमारी, विधानसभा से सड़क तक संघर्ष का ऐलान
- उज्जैन में बाबा महाकाल की भव्य पंचम सवारी: सीएम मोहन यादव ने किए दर्शन, रामघाट पर आसमान से बरसे फूल