शारदा विद्या मंदिर का गौरव, कोणार्क तिवारी ने रचा इतिहास, जिले की विज्ञान संकाय प्रावीण्य सूची में प्रथम

0

झाबुआ डेस्क। शारदा विद्या मंदिर ने एक बार फिर उत्कृष्ट शैक्षणिक परिणाम प्रस्तुत करते हुए सफलता की नई मिसाल कायम की है। इस वर्ष कक्षा 12वीं में कुल 146 विद्यार्थियों ने परीक्षा दी, जिनमें से 94 विद्यार्थी प्रथम श्रेणी में उत्तीर्ण हुए। इस उपलब्धि को और भी गौरवपूर्ण बनाते हुए 11 विद्यार्थियों ने 80% से अधिक अंक प्राप्त किए, जबकि 24 विद्यार्थियों ने 75% से अधिक अंक प्राप्त कर मुख्यमंत्री लैपटॉप योजना में अपना स्थान सुनिश्चित किया।

कक्षा 12वीं के परिणामों में कोणार्क तिवारी ने 93.6% अंक प्राप्त कर जिले में प्रथम स्थान हासिल किया। द्वितीय स्थान पर रिफत खान ने 88.8% अंक प्राप्त किए, वहीं कमला भाबर ने 83.3% अंकों के साथ तृतीय स्थान प्राप्त कर विद्यालय का नाम रोशन किया। इसी प्रकार कक्षा 10वीं के परिणाम भी अत्यंत सराहनीय रहे। झलक डाबी ने 89% अंक प्राप्त कर प्रथम स्थान प्राप्त किया। द्वितीय स्थान पर निरल पालीवाल 86.6% अंकों के साथ रहे, जबकि गुनगुन सोनगरा ने 86% अंक प्राप्त कर तृतीय स्थान प्राप्त किया।

इस अवसर पर विद्यालय की प्राचार्या डॉ. कंचन चौहान व उपप्राचार्य देवेंद्र व्यास दीपशिखा तिवारी ,मकरंद आचार्य ने सभी विद्यार्थियों, अभिभावकों एवं शिक्षकों को इस उत्कृष्ट सफलता के लिए हार्दिक बधाई देते हुए कहा कि यह परिणाम विद्यार्थियों की मेहनत, अनुशासन और शिक्षकों के मार्गदर्शन का प्रतिफल है। उन्होंने विद्यार्थियों को भविष्य में भी इसी प्रकार निरंतर प्रगति करते रहने के लिए प्रेरित किया। विद्यालय की युवा  संचालक अथर्व शर्मा ने भी इस शानदार उपलब्धि पर प्रसन्नता व्यक्त करते हुए कहा कि शारदा विद्या मंदिर सदैव विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास के लिए प्रतिबद्ध है। उन्होंने कहा कि यह सफलता केवल अंक नहीं, बल्कि संस्कार, अनुशासन और गुणवत्तापूर्ण शिक्षा का परिणाम है, जो विद्यार्थियों को जीवन में आगे बढ़ने की प्रेरणा देता है। विद्यालय परिवार ने सभी सफल विद्यार्थियों के उज्ज्वल भविष्य की कामना करते हुए इस गौरवपूर्ण उपलब्धि पर हर्ष व्यक्त किया।

Leave A Reply

Your email address will not be published.