झाबुआ। भारतीय जनता युवा मोर्चा द्वारा घोषित प्रदेश कार्यकारिणी में झाबुआ जिले के युवा नेता कमलस डामोर को जनजातीय सह प्रभारी नियुक्त किया गया है। उनकी इस नियुक्ति से जिलेभर में हर्ष और उत्साह का वातावरण देखा जा रहा है। घोषणा के बाद विभिन्न स्थानों पर कार्यकर्ताओं एवं समर्थकों द्वारा उनका भव्य स्वागत किया गया। इस दौरान फूल-मालाओं से स्वागत कर मिठाइयां बांटी गईं और आतिशबाजी कर खुशी जाहिर की गई। कमल डामोर लंबे समय से HYJS संगठन में सक्रिय रहते हुए जनजातीय समाज के मुद्दों को प्रमुखता से उठाते रहे हैं। उनकी इस नई जिम्मेदारी को लेकर कार्यकर्ताओं में खासा उत्साह है और सभी ने विश्वास जताया है कि वे संगठन को और मजबूत करने के साथ-साथ जनजातीय समाज की आवाज को प्रभावी ढंग से आगे बढ़ाएंगे। इस अवसर पर कई जनप्रतिनिधियों, सामाजिक कार्यकर्ताओं एवं भाजपा पदाधिकारियों ने उन्हें बधाई देते हुए उज्ज्वल कार्यकाल की शुभकामनाएं दी हैं। Post navigation पूर्व सरपंच की गोली मारकर हत्या, पुलिस जांच में जुटी शारदा विद्या मंदिर का गौरव, कोणार्क तिवारी ने रचा इतिहास, जिले की विज्ञान संकाय प्रावीण्य सूची में प्रथम