शान ठाकुर, पेटलावद
कन्या पेटलावद के शासकीय माध्यमिक विद्यालय अनंतखेड़ी में नवीन शैक्षणिक सत्र 2026-27 का शुभारंभ “भविष्य से भेंट” कार्यक्रम के साथ बड़े उत्साह के बीच हुआ। माँ सरस्वती के पूजन-अर्चना से प्रारंभ हुए इस आयोजन ने न केवल नवप्रवेशी छात्रों को प्रेरित किया, बल्कि पूरे विद्यालय परिवार में नई ऊर्जा का संचार कर दिया।
कार्यक्रम में तहसीलदार अनिल बघेल मुख्य अतिथि के रूप में मोजूद थे। उनके साथ खण्ड स्त्रोत समन्वयक श्रीमती रेखा गिरि स्वामी तथा संस्था प्रमुख श्री पाटीदार ने विशेष रूप से भाग लिया। विद्यालय परिवार और स्थानीय जनप्रतिनिधियों ने नवप्रवेशी छात्रों का तिलक लगाकर, कलावा बांधकर तथा मिठाई बांटकर आत्मीय स्वागत किया।
