शान ठाकुर, पेटलावद कन्या पेटलावद के शासकीय माध्यमिक विद्यालय अनंतखेड़ी में नवीन शैक्षणिक सत्र 2026-27 का शुभारंभ “भविष्य से भेंट” कार्यक्रम के साथ बड़े उत्साह के बीच हुआ। माँ सरस्वती के पूजन-अर्चना से प्रारंभ हुए इस आयोजन ने न केवल नवप्रवेशी छात्रों को प्रेरित किया, बल्कि पूरे विद्यालय परिवार में नई ऊर्जा का संचार कर दिया। कार्यक्रम में तहसीलदार अनिल बघेल मुख्य अतिथि के रूप में मोजूद थे। उनके साथ खण्ड स्त्रोत समन्वयक श्रीमती रेखा गिरि स्वामी तथा संस्था प्रमुख श्री पाटीदार ने विशेष रूप से भाग लिया। विद्यालय परिवार और स्थानीय जनप्रतिनिधियों ने नवप्रवेशी छात्रों का तिलक लगाकर, कलावा बांधकर तथा मिठाई बांटकर आत्मीय स्वागत किया। प्रधान अध्यापक लक्ष्मी नारायण पाटीदार, सहित शिक्षक धर्मेंद्र जैन, नटवर लाल नागर, श्रीमती शीतल सोनी, कमला चौहान शिक्षकगण उपस्थित रहे। कार्यक्रम के दौरान छात्रों को शिक्षा के महत्व, नियमित अध्ययन की आदत तथा भविष्य में उच्च शिक्षा प्राप्त कर जीवन में सफलता हासिल करने पर मार्गदर्शन दिया गया। मुख्य अतिथि तहसीलदार अनिल बघेल ने कहा, अनुशासन और शिक्षा जीवन का आधार है जो हमें अंधकार से प्रकाश की ओर ले जाता है। खण्ड स्त्रोत समन्वयक रेखा गिरि स्वामी ने कहा शिक्षा एक ऐसा अनमोल ज्ञान है जिसे कोई चुरा नहीं सकता और वह जीवन स्तर को ऊंचा उठाने का सबसे शक्तिशाली साधन है।अपने क्षेत्र में एकाग्रता से आगे बढ़ने हेतु छात्र-छात्राओं को प्रोत्साहित किया। कार्यक्रम का समापन तहसीलदार,बीआरसी, संस्था प्रमुख द्वारा मेधावी तथा नवप्रवेशी छात्रों को कॉपी, पेन तथा पुस्तकें पुरस्कार स्वरूप वितरित करने के साथ हुआ। Post navigation फर्जी सिम का बड़ा पर्दाफाश : फर्जी फेस, फर्जी नाम-पते का उपयोग कर सक्रीय किए 66 सिम कार्ड बरवेट संकुल के स्कूलों व बालिका छात्रावास का आकस्मिक निरीक्षण, व्यवस्थाओं में सुधार के दिए निर्देश