भूपेंद्र चौहान, चंद्रशेखर आजाद नगर भविष्य से भेंट कार्यक्रम के तहत नगर के शासकीय एकीकृत उत्कृष्ट विद्यालय में नायब तहसीलदार पुष्पेन्द्र हटीला द्वारा नवीन प्रवेश प्राप्त करने वाले छात्र-छात्राओं को बच्चों को अपनी पढ़ाई व केरियर को लेकर मार्गदर्शन किया। इस अवसर पर हटीला ने कहा कि विद्यार्थी जीवन ही भविष्य के निर्माण का श्रेष्ठ अवसर हैं। जिसने इस समय आलस्य को त्याग कर लक्ष्य बनाया और संकल्प किया वह भविष्य में सफल होता हैं। विद्यार्थी जीवन में आप सभी को पूरी लगन,मेहनत के साथ अनुशासित होकर अपनी शिक्षा पूरी करनी चाहिए। हटीला ने भविष्य में डॉक्टर, इंजीनियर के अतिरिक्त प्रशासनिक अधिकारी बनने के लिए की जाने वाली आवश्यक पढा़ई व तैयारी की जानकारी दी। इस अवसर पर संस्था प्राचार्य निलेश शाह द्वारा उपस्थित तहसीलदार नायब तहसीलदार पुष्पेन्द्र हटीला का स्वागत किया गया। इस अवसर पर स्कूली छात्र-छात्राओं सहित विद्यालय स्टाफ उपस्थित रहा। Post navigation चंद्रशेखर आजाद नगर में बर्तन खरीदी को लेकर असमंजस, ₹15000 की राशि मिली पर निर्देश नहीं चंद्रशेखर आजाद नगर में TET परीक्षा व अध्यापकों की वरिष्ठता को लेकर विरोध