चंद्रशेखर आजाद नगर में बर्तन खरीदी को लेकर असमंजस, ₹15000 की राशि मिली पर निर्देश नहीं

0

भूपेंद्र चौहान, चंद्रशेखर आजाद नगर

चंद्रशेखर आजाद नगर क्षेत्र में समूहों को खाना बनाने के लिए बर्तन खरीदने हेतु ₹15000 की राशि उनके खातों में जमा कर दी गई है, लेकिन अब तक खरीदी के संबंध में कोई स्पष्ट सूची या लिखित दिशा-निर्देश प्रदान नहीं किए गए हैं।

जब इस संबंध में समूहों के अध्यक्षों से चर्चा की गई, तो उन्होंने बताया कि बिना सूची और स्पष्ट मार्गदर्शन के यह तय करना कठिन हो रहा है कि किन-किन बर्तनों की खरीदी की जाए और किस गुणवत्ता के अनुसार खरीदी की जाए। उनका कहना है कि यदि उन्हें स्पष्ट जानकारी दी जाए, तो वे सही तरीके से राशि का उपयोग कर सकते हैं।

वहीं, जब इस विषय में शिक्षा विभाग के अधिकारी बी, ओ कोरी व बी,आर,सी से जानकारी ली गई, तो उन्होंने बताया कि बर्तन खरीदी से संबंधित सूची और दिशा-निर्देश जनपद या जिला पंचायत स्तर से ही प्राप्त होंगे या वो खरीद लेंगे

अब इस पूरे मामले में एक महत्वपूर्ण प्रश्न उठता है कि क्या समूह के अध्यक्ष अपने विवेक से, जहां उन्हें उचित और गुणवत्तापूर्ण सामग्री उपलब्ध हो, वहां से बर्तन खरीद सकते हैं? क्या इस संबंध में उन्हें किसी प्रकार का लिखित निर्देश प्रदान किया गया है, या केवल राशि उनके खातों में जमा कर आगे की जिम्मेदारी उन्हीं पर छोड़ दी गई है?

स्पष्ट दिशा-निर्देशों के अभाव में समूहों के बीच असमंजस की स्थिति बनी हुई है। ऐसे में आवश्यक है कि संबंधित विभाग इस विषय में स्पष्ट और लिखित मार्गदर्शन जारी करे, ताकि राशि का सही और पारदर्शी उपयोग सुनिश्चित हो सके।

Leave A Reply

Your email address will not be published.