अलीराजपुर लाइव के लिए अलीराजपुर से रिजवान खान की रिपोर्ट-
प्रभारी मंत्री अंतरसिंह आर्य द्वारा उमराली में 12 करोड़ रूपए की लागत से बने एकलव्य आदर्श आवासीय विद्यालय भवन का लोकार्पण किया जिसमें 400 विद्यार्थियों के रहने की व्यवस्था रहेगी। इस दौरान प्रभारीमंत्री ने कहा कि राज्य शासन द्वारा अनुसूचित जन जाति, अनुसूचित जाति तथा अन्य पिछड़ा वर्ग के विद्यार्थियों को शिक्षा के क्षेत्र में आगे लाने के लिए हर संभव प्रयास किये जा रहे है। इन वर्गो के छात्र, छात्राओं को पढऩे के लिए आवासीय व्यवस्था, नि:शुल्क पठ्य पुस्तक वितरण नि:शुल्क गणवेश वितरण, नि:शुल्क सायकल वितरण की सुविधाए दी जा रही है। ग्रामीणजन अपने सभी बच्चों को स्कूल भेजे और शासन द्वारा दी जा रही इन सुविधाओं का अधिका से अधिक लाभ उठाए। इस अवसर पर अलीराजपुर विधायक नागरसिंह चौहान, जोबट विधायक माधौसिंह डावर, भाजपा जिलाध्यक्ष राकेश अग्रवाल, जनपद अध्यक्ष कमलसिंह पराड़, कलेक्टर शेखर वर्मा, सहायक आयुक्त आदिम जाति कल्याण विभाग जेएस डामोर, कार्यपालन यंत्री पीआईयू महेन्द्र सिंह डामोर, कार्यपालन यंत्रिकी ग्रामीण यंत्रिकी एसएस गौड, जिला परियोजना समन्वयक सर्वशिक्षा अभियाननरेन्द्र भिड़े, एसडीएम रंजना मुजाल्दे सहित अन्य विभागों के अधिकारी, शिक्षक शिक्षिकाएं, विद्यार्थी तथा पत्रकार मौजूद थे।
Trending
- थांदला गौरव तत्वज्ञ श्री धर्मेंद्रमुनिजी म. सा. के सान्निध्य में युवा तपस्वी अर्पित मेहता ने मासक्षमण 31 उपवास की कठोर तपस्या पूर्ण की
- पेटलावद के राजा श्री नीलकंठेश्वर निकले नगर भ्रमण पर, भक्ति में झूम उठा शहर
- रतलाम में ई-स्कूटी ब्लास्ट: झाबुआ जिले की आंगनवाड़ी कार्यकर्ता की 16 वर्षीय बेटी ने तोड़ा दम
- राठौड़ समाज की बैठक सम्पन्न, कचरू लाल चौहान बने अध्यक्ष
- किसी ने 12वीं के साथ किया नीट, किसी ने नीट और जेईई मैन्स दोनों, प्रतिभा देख प्रभावित हुए सीएम डॉ. मोहन
- ग्रामीण व आदिवासी स्कूलों में पीटीआई नियुक्ति की मांग, आयोग अध्यक्ष को सौंपा ज्ञापन
- बड़ा घोसलिया में तीन दिवसीय कबड्डी प्रतियोगिता संपन्न, उज्जैन की टीम बनी विजेता
- 28 साल बाद फिर सजेगी मेघनगर की धर्मनगरी, गूंजेगा श्रीमद्भागवत और श्रीराम कथा का अमृत
- महेश पटेल खनिज नीलामी से प्रभावित गांवों की जमीन को लेकर जोबट में कांग्रेस की रायशुमारी, विधानसभा से सड़क तक संघर्ष का ऐलान
- उज्जैन में बाबा महाकाल की भव्य पंचम सवारी: सीएम मोहन यादव ने किए दर्शन, रामघाट पर आसमान से बरसे फूल
Next Post