झाबुआ लाइव के लिए थांदला से रितेश गुप्ता की रिपोर्ट-
ब्लॉक कांग्रेस कमेटी थांदला द्वारा कांग्रेस कार्यालय पर स्वतंत्र भारत के प्रथम प्रधानमंत्री व भारत रत्न स्व. पंडित जवाहरलाल नेहरू की 52वीं पुण्यतिथि मनाई गई। कार्यक्रम की शुरूआत पंडित नेहरू के चित्र पर दीप प्रज्वलन तथा माल्यार्पण कर श्रृद्धांजलि देकर की गई। इस अवसर पर ब्लाक कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष गेंदाल डामोर ने कहा कि नेहरूजी सर्वमान्य नेता व भारत के महान व्यक्तित्व में से एक थे। उनके द्वारा देश ने कई उपलब्धियां हासिल की। आपने देश को मजबूत नींव प्रदान की तथा देश को सही राह पर अग्रसर करते हुए विकास की मुख्यधारा से जोड़ा। कार्यक्रम को जिला कांग्रेस उपाध्यक्ष नगीन शाहजी, जसवंतसिंह भाबोर ने बताया कि उनके सामाजिक, राजनैतिक क्षेत्रों में लोकतांत्रिक मूल्यों के प्रति सम्मान पैदा करने का कार्य किया। राकेश पाठक ने कहा कि आज हम स्वतंत्र भारत में रह रहे है यह नेहरूजी एवं कांग्रेस के बलिदानों के द्वारा ही संभव हो सका है। एक मजबूत नेतृत्व का प्रतिनिधित्व करते हुए नेहरूजी ने इस देश की असंख्य उपलब्धियों को साकार किया है। उनके द्वारा किये गये कार्यो की जितनी प्रशंसा की जाए कम है। कार्यक्रम को अक्षय भट्ट,किशोर खडिय़ा, महेन्द्र नागर, सांवलिया सोलंकी, जितेन्द्र धामन आदि ने भी संबोधित किया। इस अवसर पर सरपंच रालु वसूनिया, सुधीर भाबोर, मोईनुद्दीन कल्लु खान, राहुल राठोड़, श्रीमंत अरोरा, असगर अली पटवारी, बद्दा खडिय़ा, भगला डामोर, रूपा सिंगाडिय़ा, मिठुसिंह गणावा, आनंद चौहान, अली हुसैन चायवाला, मनीष अहिरवार, सहित सैकड़ों कांग्रेसी कार्यकर्ता उपस्थित थे। कार्यक्रम का संचालन ब्लाक कांग्रेस प्रवक्ता विकास रावत ने तथा आभार सांसद प्रतिनिधि गुलाम कादर खान ने व्यक्त किया।
ब्लाक कांग्रेस कमेटी की बैठक कल
थांदला। स्थानीय कांग्रेस कार्यालय पर ब्लाक कांग्रेस कमेटी द्वारा महत्वपूर्ण बैठक का आयोजन शनिवार को प्रात: 11 बजे आयोजित की जाएगी। ब्लाक कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष गेंदाल डामोर, ब्लाक कांग्रेस प्रवक्ता विकास रावत ने बताया कि बैठक में मुख्य रूप जिला पंचायत अध्यक्ष एवं जिला कांग्रेस कार्यवाहक अध्यक्ष कलावती भूरिया उपस्थित रहकर कार्यकर्ताओं को मार्गदर्शन देंगी। ब्लाक कांग्रेस कमेटी ने इस अवसर पर अधिकाधिक संख्या में उपस्थित रहने की कांग्रेस कार्यकर्ताओं से अपील की है।
Trending
- क्या 3.90 करोड़ की लागत से बना स्कूल भवन में संचालित होगा नवीन सत्र?
- अनुशासन और शिक्षा जीवन का आधार है जो हमें अंधकार से प्रकाश की ओर ले जाता है : तहसीलदार बघेल
- तेज रफ्तार कार घर में घुसी, एक युवक घायल
- डीआईजी द्वारा आम्बुआ थाने को ISO प्रमाण पत्र से नवाजा गया
- पार्षद का फूटा गुस्सा! नगर परिषद में मचा हड़कंप, वार्ड 08 की पार्षद खुशबू बघेल ने इंजीनियर को हटाने की मांग की
- वेतन नहीं मिलने से नाराज सफाई कर्मी हड़ताल पर, नगर में कचरे और गंदगी का अंबार
- उदयगढ़ के 10 आरोपी द्वारा नानपुर क्षेत्र में अवैध वसूली और मारपीट करना पड़ा भारी ल, नानपुर पुलिस ने आरोपियों विरुद्ध अपराध पंजीबद्ध कर कार्रवाई की
- चंद्रशेखर आजाद नगर में TET परीक्षा व अध्यापकों की वरिष्ठता को लेकर विरोध
- विश्वकर्मा मंदिर में ध्वजा रोहण, प्राण प्रतिष्ठा की तैयारियों से समाजजनों एवं ग्रामीणों में उत्साह का माहौल
- नानपुर में पहली बार दाऊदी बोहरा समाज के धर्मगुरु सैयदना साहब आए, एक झलक पाने कई जगह से पहुंचे समाज जन