झाबुआ के पास हादसा, पावागढ़ दर्शन कर लौट रहे श्रद्धालुओं की कार पलटी

0

दीपेश प्रजापति, झाबुआ

झाबुआ के पास करड़ावद में शुक्रवार सुबह एक बड़ा सड़क हादसा सामने आया। पावागढ़ से दर्शन कर इंदौर लौट रहा एक ही परिवार दुर्घटना का शिकार हो गया।

जानकारी के अनुसार, कार में महिलाएं और बच्चे सहित सभी लोग एक ही परिवार के थे। सुबह करीब 6 बजे हनुमान मंदिर के सामने अचानक कार अनियंत्रित होकर पुल से नीचे जा गिरी और पलट गई, जिससे मौके पर अफरा-तफरी मच गई।

गनीमत रही कि इस गंभीर हादसे में सभी लोग बाल-बाल बच गए। घटना के तुरंत बाद 112 की मदद से घायलों को जिला अस्पताल पहुंचाया गया, जहां उनका इलाज जारी है। हादसे में कई लोगों को चोटें आई हैं, लेकिन सभी की हालत खतरे से बाहर बताई जा रही है।

सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और स्थिति को नियंत्रित किया। सभी घायल इंदौर निवासी बताए जा रहे हैं। हादसे में शामिल कार का नंबर MP 09 ZP 7262 है।

Leave A Reply

Your email address will not be published.