राठौड़ समाज की बैठक में महेंद्र टवली पुनः बने राठौड़ समाज अध्यक्ष

0

आलीराजपुर। शहर में राठौड़ समाज ने शनिवार रात्रि 8 बजे राठौड़ समाज भवन में महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की।

इस बैठक में निवर्तमान अध्यक्ष महेंद्र टवली को उनकी उत्कृष्ट कार्यक्षमता, मिलनसारिता और समाज हित में पिछले तीन वर्षों के योगदान के लिए सर्वानुमति से पुनः अध्यक्ष चुना गया। समाज के संरक्षक भागीरथ राठौर और पूर्व अध्यक्ष किशन लाल राठौर ने महेंद्र टवली के नाम का प्रस्ताव रखा।इसे प्रस्ताव का पूर्व पार्षद कांतिलाल राठौर ने समर्थन किया।

पूर्व अध्यक्षों व उपस्थित समाजजनों ने सर्वसम्मति से प्रस्ताव पारित कर महेंद्र टवली को अगले तीन वर्षों के लिए पुनः अध्यक्ष चुना।

अध्यक्ष की प्रतिक्रिया

नवनिर्वाचित अध्यक्ष महेंद्र टवली ने पुनःअध्यक्ष बनाए जाने पर समाज जनों को धन्यवाद देते हुए कहा, “समाज के बचे हुए सभी कार्यों को हम सब मिलकर पूर्ण करेंगे।” उन्होंने आगामी कार्ययोजना भी प्रस्तुत की।

बधाई और सम्मान

इस अवसर पर पूर्व अध्यक्ष भरत राठौड़ एडवोकेट किशनलाल राठौर, भागीरथ राठौर, छगनलाल राठौर सहित सभी समाजजनो और इष्टमित्रों ने फूलमाला पहनाकर महेंद्र टवली को बधाई और शुभकामनाएं

दीं।

Leave A Reply

Your email address will not be published.