राणापुर में गुरुदेव श्रीमद राजेंद्र सूरीश्वरजी के स्वर्गारोहण द्विशताब्दी वर्ष का भव्य आगाज

0

कुंवर हर्षवर्धन सिंह परिहार, राणापुर

पूज्यपाद दादा गुरुदेव श्रीमद राजेंद्र सूरीश्वरजी महाराजा के स्वर्गारोहण के द्विशताब्दी वर्ष के शुभारंभ के अवसर पर राणापुर में भव्य ‘भाव यात्रा’ का आयोजन किया जा रहा है। यह गरिमामयी आयोजन साध्वी श्री अनंतदृष्टा श्रीजी की पावन निश्रा में संपन्न होगा।

आयोजन का विवरण और प्रेरणा

पुण्यसम्राट युग प्रभावक आचार्य श्रीमद जयंतसेन सूरीश्वरजी के दिव्य आशीर्वाद एवं नंदन गच्छाधिपति आचार्य श्री नित्यसेन सूरीश्वरजी की प्रेरणा से नूतन वर्ष के उपलक्ष्य में श्री सोहनलाल जी सौभागमल जी सेठ परिवार द्वारा विभिन्न धार्मिक कार्यक्रमों की रूपरेखा तैयार की गई है। 20 मार्च को आयोजित होने वाले इस कार्यक्रम में भाव यात्रा, मुमुक्षु बहुमान एवं स्वामी वात्सल्य का लाभ प्राप्त होगा।

पूज्य साध्वी मंडल एवं मुमुक्षुओं का सानिध्य

इस अवसर पर पूज्या साध्वी शशिकला श्रीजी की सुशिष्या गुरु मां साध्वी अनंतदृष्टा श्रीजी, साध्वी मयूरकला श्रीजी एवं प्रेरणापुंज साध्वी नमीनिधि श्रीजी आदि ठाना 36 के साथ 13 मुमुक्षु आत्माओं का मंगल सानिध्य समाज को प्राप्त होगा।

कार्यक्रम की रूपरेखा

शोभायात्रा: प्रातः 8:00 बजे राजेंद्र भवन से भव्य शोभायात्रा प्रारंभ होगी, जो नगर के प्रमुख मार्गों से होती हुई पुनः राजेंद्र भवन पहुंचेगी।

भाव वंदना: शोभायात्रा के समापन के पश्चात राजेंद्र भवन में भाव वंदना एवं मुमुक्षुओं के बहुमान का कार्यक्रम होगा।

स्वामी वात्सल्य: दर्शन एवं वंदन कार्यक्रम के पश्चात सामूहिक स्वामी वात्सल्य का आयोजन किया जाएगा।

प्रमुख अतिथियों की उपस्थिति

समारोह में इंदौर से श्री नरेंद्र जी सेठ परिवार, परिषद के राष्ट्रीय अध्यक्ष प्रकाश छाजेड़, झाबुआ से मनोहर भंडारी, पेपराल तीर्थ ट्रस्टी मुकेश नाकोडा, म्यूजियम ट्रस्टी प्रकाश तलेसरा और झाबुआ संघ अध्यक्ष संजय मेहता सहित अनेक गणमान्य अतिथि सम्मिलित होंगे।

आयोजक परिवार के दिलीप सेठ, श्रेणिक सेठ, भूपेंद्र सेठ और मनोज सेठ ने समस्त गुरुभक्तों और धर्मप्रेमी जनता से कार्यक्रम में पधारने का भावपूर्ण आग्रह किया है।

Leave A Reply

Your email address will not be published.