राणापुर में श्री आदि जिन पंचान्हिका प्रतिष्ठा महोत्सव का आगाज़, पत्रिका लेखन कल

0

राणापुर। स्थानीय श्री श्वेताम्बर जैन श्रीसंघ ओसवाल पंच द्वारा भव्य ‘श्री आदि जिन पंचान्हिका प्रतिष्ठा महोत्सव’ का आयोजन किया जा रहा है। इस महोत्सव के अंतर्गत नूतन जिन मंदिर में परमात्मा, गणधर एवं गुरु प्रतिमा की प्रतिष्ठा का अवसर आगामी 22 अप्रैल से 27 अप्रैल के मध्य प्राप्त हुआ है।

महोत्सव की गरिमा बढ़ाने के लिए युग प्रभावक पुण्य सम्राट श्रीमद् विजय जयंतसेन सूरिश्वरजी म.सा. की दिव्य कृपा एवं गच्छाधिपति श्रीमद् विजय नित्यसेन सूरिश्वरजी म.सा. की निश्रा में साध्वी भगवंत श्री अनंतद्रष्टाश्रीजी एवं श्री मयूरकला श्रीजी आदि ठाणा तथा दीक्षार्थी बहन झाबुआ से राणापुर पधार रहे हैं। उनका मंगल प्रवेश 15 मार्च, रविवार सुबह 8 बजे इंद्रप्रस्थ, राणापुर में होगा। इसी दिन (15 मार्च) रात्रि 8 बजे श्री राजेंद्र भवन में चौवीसी एवं मेहंदी का आयोजन रखा गया है, जिसमें सभी महिलाओं को आमंत्रित किया गया है। इस कार्यक्रम के प्रभावना के लाभार्थी विपुलकुमारजी जसवंतसिंह सेठ हैं।

पत्रिका लेखन और स्वामीवात्सल्य

महोत्सव की आधिकारिक घोषणा और आमंत्रण की कड़ी में 16 मार्च, सोमवार को विशेष कार्यक्रम होंगे।

पत्रिका लेखन: प्रातः 9 बजे से, स्थान: श्री राजेंद्र भवन, राणापुर।

स्वामीवात्सल्य: प्रातः 11:30 बजे से, स्थान: श्री चारित्र भवन, राणापुर।

श्री श्वेताम्बर जैन श्रीसंघ ओसवाल पंच, राणापुर ने सभी धर्मप्रेमी बंधुओं से सपरिवार पधारकर इस महोत्सव की शोभा बढ़ाने का निवेदन किया है।

Leave A Reply

Your email address will not be published.