झाबुआ। लब्धि पूर्णिमा के षुभ अवसर निमित्त शनिवार को तीर्र्थंकर भगवान आदिनाथ प्रभु के तीर्थ क्षेत्र देवझिरी में परम् पूज्य आचार्य भगवंत सुयश सूरीश्वरजी मसा की पावन निश्रा में माणिभद्र वीर षष्टम आहूति युक्त हवन-पूजन महोत्सव का मंगल कार्यक्रम हुआ। सभी धार्मिक कार्यक्रम आदिनाथ माणिभद्र परमार्थिक ट्रस्ट द्वारा किए गए। ट्रस्ट के प्रमुख निर्मल मेहता ने बताया कि सुबह साढ़े 5 बजे भक्तामर स्त्रोत का पाठ किया गया, जिसका लाभ बाबूलाल कोठारी ने किया। 7 बजे अभिषेक एवं केसर पूजन हुई। सवां 7 बजे नवकारसी का आयोजन किया गया। पश्चात स्नात्र पूजन एवं 9 बजे आचार्य भगवंत सुयश सूरीश्वरजी मसा द्वारा भक्तजनों को प्रवचन दिए गए। दोपहर 11 बजे स्वामी भक्ति एवं दोपहर सवां 12 बजे आदिनाथ पंच कल्याणक पूजन पढ़ाई गई। यह पूजन आदिनाथ राजेन्द्र संगीत मंडल द्वारा संपन्न की गई। विधि विधिकारक ओएल जैन ने करवाई। दोपहर 12.39 बजे मंदिर परिसर में माणिभद्र वीर पूजन एवं हवन का आयोजन हुआ।
Trending
- आदिवासी विकास परिषद के जिलाध्यक्ष पर नानपुर में मुकदमा दर्ज
- सृजन किशोर आत्मरक्षा की मासिक क्षमता वर्धन कार्यशाला का आयोजन हुआ
- थांदला गौरव तत्वज्ञश्री धर्मेंद्रमुनिजी म. सा. के सान्निध्य में तपस्वी रवि गादिया ने 30 उपवास मासक्षमण की कठोर तपस्या पूर्ण की
- कंदा चेक डैम में पैर फिसलने से किशोर गहरे पानी में डूबा, मौत
- सीएम डॉ. मोहन ने किया गोदरेज की चौथी यूनिट का शुभारंभ, भिंड में तैयार प्रोडक्ट पूरे देश में होंगे सप्ला
- मुस्लिम जमात ने धूम धाम से मनाया मिलादुन्नबी का त्योहार
- एल्डरममैन भावसार ने धरमपुरी डेम क्षेत्र को पर्यटन हेतु विकसित करने की रखी मांग
- ग्वालियर कृषि के क्षेत्र में पंजाब और हरियाणा से भी आगे पहुंचेगा : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
- सीएम डॉ. मोहन ने कैबिनेट के अहम फैसलों पर लगाई मुहर, प्रदेश के विकास के लिए 10 हजार 630 करोड़ रुपये मंजूर
- प्रधानमंत्री मोदी के दूरदर्शी नेतृत्व में यूपीआई ने डिजिटल पेमेंट को दी नई रफ्तार: मुख्यमंत्री डॉ. यादव