झाबुआ लाइव के लिए पिटोल से भूपेंद्र नायक की रिपोर्ट- पिटोल से रोजाना झाबुआ केन्द्रीय विद्यालय में पढऩे वाली छात्रा पलक बड़दवाल ने सीबीएसई पैटर्न में 10वीं में 84.2 फीसदी अंक अर्जित कर बड़दवाल परिवार एवं पिटोल का नाम रोशन किया। पलक कि इस उपलब्धि पर पलक के दादा-दादी, माता-पिता एवं स्नेहजनों ने पलक का मुंह मीठा कर खुशियां बांटी। पलक के पिता डॉ. अरविन्द बडदवाल पिटोल में डॉक्टरी पेशे से है एवं पलक की इच्छा एमबीबीएस कर डॉक्टर बन जन सेवा करने की है। Post navigation फैसबुक पर कांग्रेस को समर्थन करते पकडा गया शिक्षक निलंबित स्व. राजीव गांधी की पुण्यतिथि मनाई