झाबुआ। जिला पंचायत एवं जिला कांग्रेस कार्यवाहक अध्यक्ष कलावती भूरिया ने नगर पालिका अध्यक्ष पर दूसरी बार आरोप लगाते हुए कहा कि नपा अध्यक्ष बड़े शान से अपने नाम से अध्यक्ष ट्राफी टूर्नामेंट करवा रहे है, उनके पास टूर्नामेंट करवाने के लिए पैसे है और शहर के विकास के लिए धन नहीं है, वह नाम मात्र के धनसिंह है, उन्हें जनता के साराकोर से कोई औचित्य नहीं है। नपा अध्यक्ष एवं कुछ पार्षद इन दिनों ट्राफी टूर्नामेंट करवाने में व्यस्त है, वहीं वार्डों में क्या हो रहा है, इस और देखने की उन्हें कोई फुर्सत नहीं है। षहर में वर्तमान में सफाई व्यवस्था की बात की जाए, तो कई वार्डों में गंदगी एवं कूड़ा-करकट का अंबार लगा हुआ है। जिसमें पनपने वाले मच्छरों एवं बदबू से राहगीर एवं रहवासी परेशान है। सार्वजनिक शौचालय की हालत अत्यधिक खस्ता बनी हुई है। नाले-नालियों का पानी सडक पर बह रहा है और ऐसे में अध्यक्ष और पार्षद अपनी जवाबदारियों से पल्ला झाड़ते हुए टूर्नामेंट जैसे आयोजन करने में अपनी शान-ओ-शोकत समझ रहे है और पूरा समय देकर बखूबी इसका लुत्फ उठा रहे है।
उत्कृष्ट सड़क का कार्य पड़ा अधूरा
भूरिया ने आगे आरोप लगाते हुए नपा को उत्कृश्ट सड़क का निर्माण कार्य करते-करते करीब दो वर्ष हो चुके है, लेकिन अब तक सड़क का निर्माण कार्य पूर्ण नहीं हो पाया है। ठेकेदार द्वारा निर्माण कार्य में भारी अनियमितता एवं लापरवाही बरती जा रहीं है। बार-बार ठेकेदार द्वारा सड़क बनाई जाती है और सड़क बनाने के बाद डामर उखड़ जाता है, इससे घटिया एवं गुणवत्ताविहीन सड़क निर्माण कार्य होने का पता चलता है।
Trending
- वीर दुर्गादास जयंती महोत्सव मनाने के लिए हुई बैठक
- लंबे इंतजार के बाद क्षेत्र में झमाझम बारिश से राहत मिली
- नानपुर में बंद मकान का ताला तोड़कर लाखों की चोरी, जांच में जुटी पुलिस
- शासकीय विद्यालय छकतला का एसडीएम ने किया आकस्मिक निरीक्षण
- सीएम डॉ. मोहन का एक और मास्टरस्ट्रोक, अब ग्वालियर में बनेंगे संचार से जुड़े सारे उपकरण, जानें क्या-क्या होगा तैयार
- किसान कल्याण के लिए संकल्पित सरकार, सीएम डॉ. मोहन बोले- खेती से केवल घर नहीं चलता, बल्कि रोजगार भी मिलता है
- 31 जुलाई को थांदला आ रहे सीएम डॉ. मोहन यादव, प्रशासन ने जारी की ट्रैफिक और पार्किंग व्यवस्था
- आज से शुरू होगा मासपारायण पाठ, रामचरित मानस के साथ निकाली शोभायात्रा
- ग्राम खरपाई में अज्ञात वाहन की टक्कर से व्यक्ति की मौत, पहचान की कोशिश जारी
- मोहनपुरा में लोकायुक्त की बड़ी कार्रवाई: ₹2,000 की रिश्वत लेते पटवारी रंगे हाथ गिरफ्तार